Weekly Horoscope 08 to 14 January 2024 : साल 2024 के दूसरे सप्ताह की भी शुरुआत 08 जनवरी से होने जा रही है. 8 से लेकर 14 जनवरी तक का यह सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है. इसके बारे में आप अपने साप्ताहिक राशिफल से अनुमान लगा सकते हैं. साप्ताहिक राशिफल के माध्यम से आप सप्ताह में घटने वाली घटनाओं का एक पूर्वानुमान लगा सकते हैं. आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि नए साल का यह पहला सप्ताह आपके लिए कैसा रहने वाला है.
इस सप्ताह आपको आर्थिक उन्नति के अवसर खूब मिलेंगे व निवेश द्वारा आपके धन में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में अचानक कोई परेशानी सामने आ सकती है. यात्राओं के द्वारा इस सप्ताह आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर कष्ट हो सकता है. सप्ताह के अंत में जोखिम भरा निर्णय ले सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में प्रोत्साहन तो मिलेगा ही साथ ही में सफलता के भी शुभ संयोग बनेंगे. यात्राओं से आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक हानि की आशंका है, थोड़ा सा संभलकर रहें. सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर आप कष्ट में रह सकते हैं.
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सुधार संभव है व आप जितना फोकस के साथ काम करेंगे, उतनी ही अधिक सफलता भी प्राप्त करते जाएंगे. अपने परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. निवेश में ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा आर्थिक हानि होगी. सप्ताह का अंत सुखद रहेगा.
इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा आपको सफलता तो मिलेगी, लेकिन आपकी अपेक्षा अपनी यात्राओं द्वारा और भी सफलता हासिल करने की रहेगी. कार्यक्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से कष्ट हो सकता है. ऐसा भी महसूस हो सकता है कि जीवन में आपको उतना नहीं मिल पा रहा है जितने की आप अपेक्षा कर रहे हैं. व्यय अधिक हो सकता है.
पितृतुल्य व्यक्तियों के आशीर्वाद एवं सहयोग द्वारा आपके प्राजेक्ट्स में बढ़ोतरी होगी. यात्राओं द्वारा शुभ समाचार मिल सकता है. हो सकता है कि आप किसी नयी जगह यात्रा करने का विचार बनाएं. आर्थिक व्यय अधिक रहेगा. सप्ताह के अंत में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें.
कार्यक्षेत्र में प्रगति के अच्छे संयोग बन रहे हैं. अधिकारियों एवं वरिष्ठ सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे. आर्थिक उन्नति के शुभ अवसर बनते जाएंगे. आप अपने घर या ऑफिस की साजसज्जा से संबंधित कुछ खरीदारी के मूड में रहेंगे. यात्राओं द्वारा मध्यम प्रगति सम्भव है.
कार्यक्षेत्र को लेकर इस सप्ताह आप काफी रिलैक्स रहेंगे. आर्थिक उन्नति के भी अवसर बनते जाएंगे, हालांकि इस सम्बंध में आप और भी प्रगति की अपेक्षा करेंगे. यात्राओं द्वारा शुभ संकेत मिल रहे हैं एवं किसी नयी जगह की यात्रा करने का विचार मन में बन सकता है. सप्ताह के अंत में कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है.
कार्यक्षेत्र में आपके लिए अच्छी उन्नति की स्तिथियां बनती जाएंगी. परिवार में भी सुख-समृद्धि के शुभ अवसर बनेंगे. जीवन में उन्नति होगी. सेहत में भी सुधार आएगा, लेकिन इस तरफ आपको थोड़ा अधिक ध्यान देना होगा. आर्थिक हानि की आशंका दिख रही है. सप्ताह के अंत में कोई खुशखबरी मिल सकती है.
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग सप्ताह की शुरुआत से ही बनते जाएंगे. आप अपने निवेशों को लेकर भविष्य की प्लानिंग करेंगे. आपकी सेहत में भी सुधार दिखाई दे रहा है. जीवन में उन्नति होगी, हालांकि कार्यक्षेत्र में कष्ट हो सकता है. किसी प्रोजेक्ट को लेकर रातों की नींद में भी खलल पड़ सकती है. किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको टीम के साथ तालमेल बनाकर चलना चाहिए.
कार्यक्षेत्र में आप जितना यथार्थवादी रहेंगे उतनी अधिक सफलता प्राप्त कर सकते हैं. आर्थिक हानि से बचकर रहना होगा, संभलकर चलें. परिवार में किसी प्रॉपर्टी को लेकर कुछ चिन्ताएं बढ़ सकती हैं. यात्राओं द्वारा भी साधारण सफलता हाथ लगेगी.
कार्यक्षेत्र में कोई दो मौके बहुत लुभावने लगेंगे, लेकिन इसमें से किसी एक पर ही आप अमल कर सकते हैं. जब भी जीवन में ऐसी परिस्थितियां आएं तो आपको अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनकर ही किसी निर्णय पर पहुंचना चाहिए, तब ही आपको सुकून एवं सफलता मिलेगी. आर्थिक उन्नति होगी एवं किसी महिला के सहोयग से आपका जीवन और भी उन्नति प्राप्त करेगा.
आर्थिक उन्नति के लिए शुभ परिस्थितियां बनेंगी. जीवन में उन्नति होगी. सुख एवं शांति बनी रहेगी. कलात्मक प्राजेक्ट्स द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे. कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह कुछ कष्ट अचानक से बढ़ सकते हैं. आपको यह भी लग सकता है कि आपको उतनी तवज्जो नहीं मिल रही है, जितनी कि आपको मिलनी चाहिए.
5 लाल गुलाब के पूर्ण खिले हुए फूल लें. अब डेढ़मीटर सफेद कपड़ा लेकर अपने सामने बिछा लें. इन पांचों गुलाब के फूलों को गायत्री मंत्र 21 बार पढ़ते हुए इस कपड़े में बांध दें. अब स्वयं जाकर इन्हें जल में प्रवाहित कर दें. आपको जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी.
Disclaimer : यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. theindiadaily.com इन मान्यताओं और जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह ले लें.