menu-icon
India Daily

ग्रहों की स्थिति के कारण आएंगे कई उतार-चढ़ाव, जानें 12 राशियों का हाल

ग्रहों की मौजूदा स्थिति के चलते कई राशियों के जातकों को मानसिक तनाव, आर्थिक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. वहीं कुछ राशियों के लिए व्यापार, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थितियां बेहतर रहने के संकेत हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
ग्रहों की स्थिति के कारण आएंगे कई उतार-चढ़ाव, जानें 12 राशियों का हाल
Courtesy: India Daily

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगल और गुरु इस समय कर्क राशि में हैं, जबकि केतु सिंह राशि में स्थित हैं. सूर्य और बुध कन्या राशि में हैं. शुक्र तुला राशि में विराजमान हैं. इस ग्रह स्थिति का प्रभाव अलग-अलग राशियों पर अलग तरह से पड़ सकता है. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है.

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए धन से जुड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है. मन में किसी बात को लेकर आशंका और मानसिक दबाव रह सकता है.

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक और व्यापारिक मामलों में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है. 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए दिन अपेक्षाकृत ठीक रहेगा, लेकिन केवल भाग्य के भरोसे कोई बड़ा निर्णय लेना उचित नहीं होगा. 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को इस समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका जताई गई है. परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रह सकती हैं.

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को जीवनसाथी के सहयोग पर ध्यान देना चाहिए. स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें. नौकरी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. 

कन्या राशि

कन्या राशि वालों का विरोधियों पर प्रभाव बना रहेगा, लेकिन मानसिक और शारीरिक स्तर पर कुछ परेशानियां रह सकती हैं. छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मानसिक परेशानी रह सकती है. प्रेम संबंधों में मतभेद और संतान को लेकर चिंता हो सकती है. विद्यार्थियों को भी निर्णय लेने में असमंजस का सामना करना पड़ सकता है. 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए पारिवारिक तनाव के संकेत हैं. जमीन, मकान या वाहन की खरीदारी में विवाद की स्थिति बन सकती है. सीने से संबंधित परेशानी हो सकती है. 

धनु राशि

आज धनु राशि वालों के लिए बिजनेस के मामले में थोड़ी परेशानी आ सकती है. स्वास्थ्य को लेकर सर्तक रहें. अपनों से बहस न करें.

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. धन हानि के संकेत को देखते हुए फिलहाल निवेश से बचने की सलाह दी गई है. जुआ, सट्टा और लॉटरी जैसी गतिविधियों से दूर रहें. 

कुंभ राशि

कुंभ राशि में चंद्रमा और राहु की युति के कारण बेचैनी और घबराहट जैसी स्थिति महसूस हो सकती है. नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं. 

मीन राशि

मीन राशि वालों के खर्च में अचानक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे मानसिक परेशानी बढ़ेगी.