menu-icon
India Daily

मानसून की विदाई से पहले बारिश का कहर! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मानसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में मौसम ने फिर करवट ली है. मौसम विभाग ने 24 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
मानसून की विदाई से पहले बारिश का कहर! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Courtesy: ANI

देश से मानसून की विदाई का दौर शुरू होने वाला है, लेकिन इससे पहले कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश और आंधी की स्थिति बन सकती है.

दिल्ली-NCR में शाम से बारिश के आसार

राजधानी दिल्ली में 24 से 26 सितंबर के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. खास तौर पर 24 सितंबर की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़, अमेठी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, मिर्जापुर, बलिया, रायबरेली, लखनऊ, फतेहपुर, बांदा, प्रयागराज, चंदौली, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट और सोनभद्र में बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बिहार में सीवान, भोजपुर, पटना, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, किशनगंज, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सहरसा, सुपौल और अररिया में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बंगाल की खाड़ी के आसपास मौसम में बदलाव के कारण तटीय और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. 24 सितंबर को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिणी अंदरूनी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, चमोली, रुद्रप्रयाग और हरिद्वार में 24 से 26 सितंबर के बीच तेज बारिश और आंधी की संभावना है. जिसकी वजह से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, बिलासपुर, लाहौल-स्पीति और सोलन में भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.