menu-icon
India Daily

आज सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज रवि योग और विडाल योग बना हुआ है. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा...

Shilpa Shrivastava
आज सिंह से कन्या राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Courtesy: India Daily

Aaj Ka Rashifal: वैदिक पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. आज रवि योग और विडाल योग बना हुआ है. पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा, उसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा. चंद्रमा आज सिंह राशि में दोपहर 11:59 बजे तक रहेंगे, फिर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. चलिए जानते हैं आज का दिन कैसा रहेगा...

मेष: आज चंद्रमा आपके छठे भाव में हैं. कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा आपके पक्ष में रहेगी. विरोधी शांत रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापार में पुराने ग्राहक लाभ देंगे. स्वास्थ्य में खान-पान का ध्यान रखें. परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे.

वृषभ: चंद्रमा पांचवें भाव में हैं. विद्यार्थियों और परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा. प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी. निवेश सोच-समझकर करें. व्यापार में नई योजनाएं फायदेमंद साबित होंगी. संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है.

मिथुन: चंद्रमा चौथे भाव में रहेंगे. घर-परिवार से जुड़े कामों में व्यस्तता रहेगी. संपत्ति या वाहन संबंधी कार्य आगे बढ़ सकते हैं. नौकरी में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. मानसिक तनाव कम होगा. माता का स्वास्थ्य देखें.

कर्क: चंद्रमा तीसरे भाव में हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके काम पूरे होंगे. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरी-व्यापार में नए संपर्क फायदेमंद रहेंगे. छोटी यात्रा हो सकती है. आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.

सिंह: चंद्रमा दूसरे भाव में रहेंगे. धन संबंधी कामों में सफलता मिलेगी. रुका पैसा वापस आ सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. कारोबार में लाभ होगा. बोलचाल में संयम रखें, रिश्ते मजबूत रहेंगे.

कन्या: चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. आत्मविश्वास और फैसले लेने की क्षमता बढ़ेगी. नए काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है. नौकरी में तारीफ मिल सकती है. व्यापार में नई योजनाएं फायदेमंद होंगी. स्वास्थ्य अच्छा और मन प्रसन्न रहेगा.

तुला: चंद्रमा बारहवें भाव में हैं. अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें. विदेश या दूर की जगह से जुड़े काम सफल हो सकते हैं. नौकरी में धैर्य रखें. योग-ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी.

वृश्चिक: चंद्रमा ग्यारहवें भाव में हैं. आय के नए स्रोत बन सकते हैं. मित्रों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में अच्छे अवसर आएंगे. नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है. घर में खुशियां रहेंगी.

धनु: चंद्रमा दसवें भाव में हैं. करियर में उन्नति के योग हैं. वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं. पिता के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

मकर: चंद्रमा नवम भाव में हैं. भाग्य का साथ मिलेगा. रुके काम पूरे हो सकते हैं. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. नौकरी-व्यापार में अच्छे परिणाम आएंगे.

कुंभ: चंद्रमा आठवें भाव में हैं. जल्दबाजी से बचें. दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छे से पढ़ लें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें.

मीन: चंद्रमा सातवें भाव में हैं. वैवाहिक जीवन में मिठास बढ़ेगी. साझेदारी के काम लाभ देंगे. व्यापार में नए समझौते हो सकते हैं. नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.