menu-icon
India Daily

Petrol-Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, चेक करें आपके शहर में क्या है ताजा कीमत

देशभर में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल रही है.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Petrol-Diesel Price Today: आज जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, चेक करें आपके शहर में क्या है ताजा कीमत
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: देश में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पुराने रेट ही बरकरार रखे हैं. इसके बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भविष्य को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है. ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक तेल बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. इस सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमत 85 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गई. फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम में आज कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. 

इन शहरों में सबसे महंगा बिक रहा है पेट्रोल

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बड़ा अंतर बना हुआ है.  तिरुअनंतपुरम् में पेट्रोल 115.49 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा बना हुआ है.  इसके बाद हैदराबाद में 117.07 रुपये, जयपुर में 113.61 रुपये, कोलकाता में 113.50 रुपये और पटना में 113.37 रुपये प्रति लीटर की दर से पेट्रोल मिल रहा है.  वहीं नई दिल्ली में इसकी कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है. 

डीजल के दाम भी कई शहरों में 100 रुपये के पार

डीजल की कीमतों में भी कई राज्यों में ऊंचे स्तर बने हुए हैं.  हैदराबाद में डीजल 105.22 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुका है, जबकि तिरुअनंतपुरम् में इसकी कीमत 104.40 रुपये है.  चेन्नई में डीजल 100.74 रुपये और भुवनेश्वर में 100.68 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.  राजधानी दिल्ली में डीजल का भाव 95.20 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है. 

कच्चे तेल की तेजी ने बढ़ाई बाजार की चिंता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी आई है.  ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण इस सप्ताह क्रूड ऑयल में करीब 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसका भाव 85 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया.  इससे पहले फरवरी में भी तनाव के दौरान क्रूड ऑयल 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गया था, हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई थी. 

मई में चार बार बढ़े थे ईंधन के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 15 मई से 30 मई के बीच चार बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी.  इन बढ़ोतरी के बाद घरेलू बाजार में ईंधन करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया था.  उस समय भी वैश्विक परिस्थितियों और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों का असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला था. 

क्या आने वाले दिनों में फिर बढ़ सकते हैं रेट?

फिलहाल पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर हैं, लेकिन बाजार की नजर अंतरराष्ट्रीय हालात पर बनी हुई है.  यदि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति में सुधार नहीं होता है, तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी पर विचार कर सकती हैं.  ऐसे में आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों को लेकर उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ सकती है.