menu-icon
India Daily

अमेरिका ने ईरान पर किया तीसरा बड़ा हमला! मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव; होर्मुज पर गहराया संकट

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार हो रहे हमलों से मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर पहुंच गया है. दोनों देशों की सैन्य कार्रवाई के बीच बहरीन, कुवैत सहित खाड़ी क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकाने भी निशाने पर हैं.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के बीच लगातार बढ़ते तनाव के कारण पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही का मंजर है. अमेरिका अब ईरान के अलग-अलग शहरों पर हमले कर रहा है, वहीं ईरान की ओर से भी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जारहा है. समझौता खत्म होने के बाद से अमेरिका ने ईरान के खिलाफ लगातार तीसरी बार हमला बोला है. हर एक दिन दोनों देशों के बीच हमला भीषण होती जा रही है.

ईरान की ओर से बहरीन, कुवैत समेत अन्य खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. तनाव के कारण एक बार फिर से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज प्रभावित हो गया है, जिसके कारण वैश्विक तेल सप्लाई चेन पर असर पड़ रहा है. इस मुद्दे को और भी विस्तार से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.