menu-icon
India Daily

ईरान-अमेरिका जंग पर बंटी दुनिया! कौन किसके साथ और कौन तटस्थ? समझिए पूरा समीकरण

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने वैश्विक कूटनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है. कई देश खुलकर अमेरिका या ईरान के समर्थन में नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ ने तटस्थ रुख अपनाया है. ऐसे में दुनिया के बदलते शक्ति संतुलन और उसके संभावित असर को समझना बेहद जरूरी हो गया है.

auth-image
Shanu Sharma

अमेरिका और ईरान के युद्ध और होर्मुज को लेकर दुनिया तीन भागों में बंट गई है. कुछ ऐसे देश हैं, जो अमेरिका के साथ खड़े हैं. वहीं कुछ ऐसे भी देश हैं जो ईरान के साथ हैं. हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जो तटस्थ हैं. कुछ ऐसे ही हालात में पहला और दूसरा विश्व युद्ध छिड़ा था. एक बार फिर से दुनिया इसी मोड़ पर आ खड़ी है.

मौजूदा समय में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक आदेश की वजह से पूरे मिडिल ईस्ट में तबाही मच गई है. अमेरिका लगातार ईरान के अलग-अलग शहरों को निशाना बना रहा है, वहीं ईरान भी मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बना रहा है. एक बार फिर से स्थिति बिल्कुल विश्व युद्ध जैसी हो गई है. इन पूरे मुद्दों को बेहतर ढंग से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.