menu-icon
India Daily

असली जंग अभी बाकी है? ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत पर किया हमला, अमेरिका ने तेहरान पर बरपाया कहर!

अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का लेवल हर दिन बढ़ता जा रहा है. एक ओर ईरान खाड़ी देशों में मोजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है, वहीं अमेरिका ने तेहरान पर निशाना साधा है.

auth-image
Shanu Sharma

मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव चरम पर पहुंच गया है. एक ओर अमेरिका ईरान के अलग-अलग शहरों पर हमला कर रहा है. इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के पुलों और बिजली संयंत्रों पर हमला करने की भी धमकी दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ ईरान ने पूरे मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को नष्ट करने में लगा है. ईरान ने बहरीन, जॉर्डन और कुवैत को भी निशाना बनाया है. इस जंग के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बुरी तरह से प्रभावित है, जिसका असर वैश्विक तेल सप्लाई चेन पर पड़ता नजर आ रहा है. इस वक्त दुनिया एक ऐसे पड़ाव पर हैं, जहां कुछ भी निश्चित नजर नहीं आ रहा है. इस मुद्दे को और भी बेहतर तरीके से समझने के लिए आप इंडिया डेली के इस खास वीडियो को देख सकते हैं.