Aaj Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ अधिक मास पक्ष की त्रयोदशी तिथि शाम चार बजकर सात मिनट तक रहेगी. उसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी. पुरुषोत्तम मास का अट्ठाईसवां दिन, मासिक कार्तिगाई, अधिक मासिक शिवरात्रि और सर्वार्थ सिद्धि योग आज के दिन को खास बना रहे हैं. चंद्रमा मेष राशि में सुबह नौ बजकर पच्चीस मिनट तक रहेंगे और फिर वृष राशि में प्रवेश करेंगे. कृत्तिका नक्षत्र के साथ यह दिन करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे अवसर दे सकता है.
मेष: आज चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में रहेंगे. आर्थिक लाभ के मजबूत संकेत हैं. परिवार के साथ खुशियां रहेंगी. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें.
वृषभ: चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. आत्मविश्वास बढ़ेगा. रुके काम पूरे होंगे. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. कारोबार में अच्छा लाभ हो सकता है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन: खर्च बढ़ने की आशंका है. मानसिक तनाव से बचें. विदेश संबंधी कामों में सफलता मिल सकती है. प्रेम संबंधों में भावुकता रहेगी. धैर्य बनाए रखें.
कर्क: लाभ भाव में चंद्रमा का गोचर आय बढ़ाने वाला है. मित्रों का सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी. विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है.
सिंह: कर्म भाव में चंद्रमा करियर में तरक्की देंगे. अधिकारी प्रभावित होंगे. पिता का सहयोग मिलेगा. बड़ा काम पूरा होने के योग हैं.
कन्या: भाग्य बल से कई काम आसानी से होंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. यात्रा संभव है. विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है.
तुला: सावधानी बरतें. स्वास्थ्य या अचानक खर्च की समस्या आ सकती है. किसी भी काम में जल्दबाजी न करें.
वृश्चिक: वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा. पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे. बिजनेस में साझेदारी फायदेमंद साबित हो सकती है.
धनु: विरोधियों पर विजय मिलेगी. नौकरी में मेहनत रंग लाएगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खानपान संतुलित रखें.
मकर: संतान पक्ष से खुशखबरी आ सकती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. निवेश से लाभ और रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी.
कुंभ: घर-परिवार में शांति रहेगी. वाहन या संपत्ति से लाभ हो सकता है. माता का सहयोग मिलेगा. भावनाओं में बहकर फैसला न लें.
मीन: साहस बढ़ेगा. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. नौकरी और व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है. छोटी यात्रा फायदेमंद रहेगी.