menu-icon
India Daily

करवा चौथ पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी.

Shilpa Shrivastava
करवा चौथ पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानें मेष से मीन तक का हाल
Courtesy: India Daily 24x7

Aaj Ka Rashifal: आज गुरुवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रात 10 बजकर 09 मिनट तक रहेगी. इसके साथ ही आज रोहिणी व्रत और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी भी है. आज का दिन कुछ राशियों के लिए नौकरी और कारोबार में नए अवसर लेकर आ सकता है. वहीं, कुछ लोगों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने और परिवार के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत होगी. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

मेष: आज का दिन कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आपकी मेहनत से रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है. पुराने बकाया पैसे मिलने की संभावना भी बन सकती है. हालांकि, परिवार में बातचीत करते समय गुस्से से बचें.

वृषभ: आज पैसों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर फैसले लेने चाहिए. नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा.

मिथुन: आज नई योजनाएं बनाने और नए लोगों से संपर्क बढ़ाने का अच्छा मौका हो सकता है. चंद्रमा के रात में आपकी राशि में आने से नए विचार मन में आ सकते हैं. किसी भी बड़े फैसले में जल्दबाजी करने से बचें.

कर्क: आज कामकाज में धैर्य बनाए रखना होगा. पैसों से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें. परिवार के सदस्यों की भावनाओं को समझने और उनकी बात ध्यान से सुनने से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

सिंह: आज का दिन खास अवसर लेकर आ सकता है. नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं. दोस्तों और सहकर्मियों की मदद से मुश्किल काम भी पूरे हो सकते हैं. हालांकि, अनावश्यक खर्च करने से बचना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

कन्या: कार्यक्षेत्र में मेहनत और काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित कर सकता है. किसी पुराने काम में सफलता मिलने की उम्मीद है. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें और छोटी-छोटी बातों को विवाद का कारण न बनने दें.

तुला: नौकरी बदलने या कारोबार में नई योजना शुरू करने का विचार है, तो फायदे और नुकसान का आकलन जरूर करें. सोच-समझकर उठाया गया कदम बेहतर साबित हो सकता है.

वृश्चिक: आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है. किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह विचार करें. कार्यक्षेत्र में किसी की बात पर आंख बंद करके भरोसा करने के बजाय जरूरी जानकारी की जांच करें.

धनु: आज साझेदारी और रिश्तों से जुड़े मामलों में समझदारी दिखानी होगी. कारोबार में नए प्रस्ताव मिल सकते हैं. किसी समझौते या अनुबंध पर सहमति देने से पहले उसकी सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें.

मकर: आज काम का दबाव बढ़ सकता है. हालांकि, लगातार मेहनत करने से अच्छे नतीजे मिलने की उम्मीद है. काम के साथ अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें. समय पर भोजन करें और दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखें.

कुंभ: आज मन में नए और रचनात्मक विचार आ सकते हैं. इनका इस्तेमाल कामकाज में फायदा पहुंचा सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखें. पैसों से जुड़े फैसले लेते समय जल्दबाजी न करें.

मीन: आज घर-परिवार से जुड़े मामलों पर अधिक रह सकता है. नौकरी और कारोबार में धैर्य से काम लेना जरूरी होगा. किसी विवाद की स्थिति बनने पर गुस्सा करने के बजाय बातचीत से समस्या सुलझाने की कोशिश करें.