menu-icon
India Daily

​​​​​​​Aaj Ka Rashifal: शनिवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा फायदा!

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

Shilpa Shrivastava
​​​​​​​Aaj Ka Rashifal: शनिवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा बड़ा फायदा!
Courtesy: India Daily 24x7

Aaj Ka Rashifal: आज 31 अक्टूबर 2026, शनिवार का दिन कई राशियों के लिए खुशियां और नए अवसर लेकर आ सकता है. कुछ लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है, तो कुछ को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ राशि वालों को खर्च और कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतनी होगी. जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल.

मेष: आज का दिन अच्छा रह सकता है. रुके हुए जरूरी काम पूरे होंगे और किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से लाभ मिल सकता है. व्यापार में नई योजना बना सकते हैं. परिवार में सुख-शांति रहेगी और संतान से अच्छी खबर मिल सकती है.

वृषभ: आज कार्यक्षेत्र में सक्रिय रहना होगा. ऑफिस की जरूरी मीटिंग को नजरअंदाज न करें. क्रिएटिव काम करने वालों को नया अवसर मिल सकता है. सरकारी कामों में सहयोग मिलने की उम्मीद है. परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है.

मिथुन: इन जातकों के लिए शनिवार अनुकूल रहेगा. मेहनत और समझदारी से मुश्किल काम पूरे कर सकते हैं. दोस्तों का सहयोग मिलेगा और मानसिक परेशानियां कम होंगी. स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस हो सकता है.

कर्क: आज आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है. पुराने संपर्कों से फायदा होगा और नए लोगों से मुलाकात हो सकती है. महिला मित्र की मदद से लाभ मिलने के संकेत हैं. परिवार में खुशखबरी मिल सकती है.

सिंह: आज का दिन लाभदायक रह सकता है. नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिलेंगे. आर्थिक फायदा होने की संभावना है. परिवार में शुभ कार्यक्रम हो सकता है. मिले हुए अवसरों का सही इस्तेमाल करें.

कन्या: रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. आपकी प्रतिभा और समझदारी की सराहना होगी. परिवार में सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी.

तुला: मेहनत का पूरा फल मिल सकता है. बातचीत और समझदारी से कठिन काम आसान होंगे. व्यापारियों को सफलता मिलने की उम्मीद है. विरोधियों की योजनाएं सफल नहीं होंगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है.

वृश्चिक: आज का दिन राहत भरा रहेगा. आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं और व्यापार में तरक्की के अवसर मिलेंगे. अविवाहित लोगों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा.

धनु: योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं. कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है. निर्माण और प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में प्रगति होगी. संतान से खुशी मिल सकती है.

मकर: घरेलू खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, इसलिए धैर्य से काम लें. हालांकि जमीन, मकान और वाहन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा.

कुंभ: नौकरी और करियर के लिहाज से दिन अच्छा है. नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं. बेरोजगार लोगों को नया काम मिलने की उम्मीद है. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और विरोधियों पर जीत मिल सकती है.

मीन: समझदारी से कार्यक्षेत्र की मुश्किल समस्याओं को सुलझा सकते हैं. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. परिवार में शादी या शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है. दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.