menu-icon
India Daily

'विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए...', जर्मन मॉडल का चौंकाने वाला खुलासा; कोहली ने की थी फोटो लाइक

विराट कोहली से जुड़े सोशल मीडिया विवाद में जर्मन मॉडल लिजलाज ने दावा किया कि कुछ पत्रकारों ने उन्हें विराट के खिलाफ बयान देने के लिए पैसे ऑफर किए. मॉडल ने सभी ऑफर ठुकराते हुए विराट को अपना पसंदीदा क्रिकेटर बताया.

KanhaiyaaZee
'विराट के खिलाफ बोलने के लिए पैसे ऑफर हुए...', जर्मन मॉडल का चौंकाने वाला खुलासा; कोहली ने की थी फोटो लाइक
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: क्रिकेट और ग्लैमर का रिश्ता चोली-दामन का रिश्ता रहा है. इन्हीं रिश्तों ने कई बार विवादों को भी जन्म दिया है और एक बार फिर एक नया विवाद उभरकर सामने आया है. और ये विवाद जुड़ा है इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से. इस पुरे विवाद की दूसरी पक्ष है जर्मन मॉडल लिजलाज. अब आइये जानते हैं कि पूरा मामला है क्या.

आपको याद होगा कि फोटोग्राफर अद्वैत वैद्य ने पिछले महीने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट शेयर कर दावा किया था कि विराट कोहली के आधिकारिक अकाउंट से लिजलाज की पुरानी फोटो लाइक की गई थी. अद्वैत वैद्य वही हैं जिन्होंने जर्मन मॉडल लिजलाज का फोटो क्लिक किया था. वही अब इस मामले को लेकर जर्मन मॉडल लिजलाज ने कहा है कि विराट कोहली द्वारा कथित तौर पर उनकी फोटो लाइक करने के बाद कुछ पत्रकारों ने उन्हें क्रिकेटर के खिलाफ गलत बयान देने के लिए पैसे ऑफर किए थे.

जर्मन मॉडल ने कोहली को बताया पसंदीदा क्रिकेटर

फिल्मीमंत्रा को दिए इंटरव्यू में लिजलाज ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि विराट कोहली उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं. कथित तौर पर विराट के द्वारा पोस्ट लाइक किए जाने के बाद उन्हें लगातार कई लोगों के फोन आने लगे. सभी यही कह रहे थे कि विराट ने उनकी पोस्ट लाइक की है. लिजलाज ने कहा कि मैं इससे बहुत खुश थी और थोड़ा इमोशनल भी हो गई थी, लेकिन मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऐसा कुछ होगा. मुझे अलग-अलग मैगजीन से इतने सारे कॉल आने लगेंगे.

लिजलाज ने दावा किया कि कुछ पत्रकारों ने उसे पैसे ऑफर किए और विराट कोहली के बारे में ऐसे बातें बोलने के लिए कही जिससे उनकी इमेज को नुकसान पहुंचे. हालांकि लिजलाज ने दावा किया कि उन्होंने ऐसे तमाम ऑफर्स को ठुकरा दिया, क्योंकि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं. लिजलाज ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैं पैसों के लिए उनके बारे में गलत बातें क्यों बोलूं? मैं ऐसी इंसान नहीं हूं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by LizLaz (@lizlaz_tv)

अवनीत कौर की फोटो लिखे करने पर भी हुआ था विवाद

गौरतलब है कि बीते साल मई 2025 में विराट ने एक्ट्रेस अवनीत कौर की भी एक फोटो को लाइक किया था. हालांकि बाद में पोस्ट को डिसलाइक भी कर दिया गया. बाद में विराट ने सफाई देते हुए कहा था कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि फीड क्लियर करते समय ऐसा लगता है कि एल्गोरिदम ने गलती से कोई इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया है. इसके पीछे मेरा कोई इरादा नहीं था. मैं आपसे निवेदन करता हूं कि कृपया बेवजह कोई भी बातें नहीं बनाएं. समझने के लिए धन्यवाद.