दिल्ली मेट्रो वैसे तो दिल्लीवासियों की लाइफ लाइन है लेकिन इसके भीतर कभी-कभी ऐसी हरकत होती है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा देता है. कभी लोग मेट्रो में डांस रील्स बनाते नजर आते हैं तो कभी गाना गाते या झगड़ते हुए और अब जो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की और लड़का सीट के लिए एक दूसरे से भिड़ते दिख रहे हैं.
इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है. सीट को लेकर शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ जाता है कि आसपास के लोग भी इकट्ठा हो जाते हैं. बात इतनी बढ़ जाती है कि दोनों लोगों के बीच हाथापाई तक होने लगती है और फिर अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में एक कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार, मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह झगड़े को शांत कराने की कोशिश करते हैं.
ये वीडियो में देखा सकता है कि एक लड़का मेट्रो की सीट पर बैठा है और एक लड़की उस पर चिल्ला रही है और अचानक लड़की लड़के को थप्पड़ जड़ देती है. लड़का भी जवाब में कोहनी मारने की कोशिश करता है. आखिरकार मेट्रो में मौजूद यात्री किसी तरह दोनों के झगड़े को शांत करा देते हैं.
Kalesh inside Delhi Metro over seat issues (Girl slaps a guy inside Metro)
pic.twitter.com/7mHy9MJNmq— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 27, 2024Also Read
अब यह वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसे अब तक करीब दस हजार लोगों ने शेयर कर दिया है. वहीं कई लोगों ने इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'मेट्रो में सीट के लिए क्लेश...' वहीं एक ने कहा, 'सब जगह कुर्सी की लड़ाई चल रही है.'