menu-icon
India Daily

बारिश में शाहरूख खान के गाने पर शख्स ने किया गजब का डांस, वीडियो देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ

Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स बारिश में जबरदस्त डांस कर रहा है. वीडियो में व्यक्ति शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'चक धूम-धूम' का गाना चल रहा है. व्यक्ति को नाच को देखकर सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है. अब तक इस वीडियो को कई लोग देख चुके हैं और खूब तारीफ कर रहे हैं.

India Daily Live
बारिश में शाहरूख खान के गाने पर शख्स ने किया गजब का डांस, वीडियो देख यूजर्स ने की जमकर तारीफ
Courtesy: Instagram

Rain Dance Viral Video: दुनियाभर में ज्यादातर लोगों को डांस पसंद हैं. जिसमें से कुछ लोगों को डांस करना पसंद है तो कुछ को देखना. कई बार ऐसा नाच देखने को मिल जाता है जिन्हें देखने के बाद भूल पाना मुश्किल हो सकता है. लेकिन लोग तब हैरान रह जाते हैं जब बड़ी उम्र का कोई व्यक्ति गजब का डांस कर रहा होता है. ऐसा ही डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस डांस को देख आप भी इस वायरल वीडियो के दीवाने हो जाएंगे. 

वायरल वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है. वायरल वीडियो में एक व्यक्ति बारिश में जबरदस्त कर रहा है. वीडियो में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'चक धूम-धूम' का गाना चल रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि व्यक्ति की उम्र ज्यादा है लेकिन फिर भी एकदम फिट नजर आ रहा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑴𝒓. 𝑴𝒆𝒉𝒃𝒐𝒐𝒃 𝑺𝒉𝒂𝒉 👑 (@mr_mehboob_shah_)

शख्स ने किया जबरदस्त डांस

वायरल वीडियो में मौजूद शख्स का नाम मेहबूब शाह है . मेहबूब शाह ने यह वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है. शानदार डांस करते दौरान कई लोग मेहबूब का वीडियो भी बनाते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को 3 मिलियन से ज्यादा लाइक्स आए हैं. इसके साथ लोग जमकर कमेंट सेक्शन में तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें, मेहबूब शाह महाराष्ट्र के अमरावती के रहने वाले हैं. वह आए दिन अपने इंस्टा ऐसी यूनिक रील्स और पोस्ट शेयर करते रहते हैं. 

यूजर्स ने की जमकर तारीफ

मेहबूब शाह का जबरदस्त डांस मूव्स देख कमेंट किए बिना रूक नहीं और खूब तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "शानदार डांस, असली गाने से भी ज्यादा". वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "अच्छे डांस स्टेप्स हैं". तीसरे यूजर ने लिखा, "वाइब तो हैं".  एक अन्य यूजर ने मेहबूब का आत्मविश्वास की तारीफ करते हुए कमेंट किया, "वाह,  क्या कॉन्फिडेंस हैं."