Viral Video: केरल के मशहूर यूट्यूबर संजू टेकी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. उन्होंने अपने वीडियो से लोगों का ध्यान खींचा तो ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने उनका ध्यान खींच लिया है. उनके वीडियो को लेकर उन पर केस दर्ज हो गया है साथ ही साथ उनकी कार का वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया गया है. दरअसल, संजू टेकी ने अपनी कार में स्वीमिंग पूल बनाकर सड़क पर गर्दा उठाया था.
संजू और उनके दोस्तों ने मलयालम फिल्म आवेशम का सीन क्रिएट किया. उन्होंने कार में स्विमिंग पूल बनाया. सड़क पर गाड़ी लेकर निकले.
संजू और उनके दोस्तों ने बकायदा इस पूरे सीन का वीडियो शूट करके यूट्यूब पर शेयर किया था. बिजी सड़क पर वो कार में स्वीमिंग पूल बनाकर मजे लेते दिखा. वो इस दौरान नारियल का पानी पीते भी नजर आए. जैसे ही पानी ड्राइवर सीट के जरिए इंजन की ओर जाने लगा. उन्होंने कार रोकी और कार से पानी निकाल दिया. इससे सड़क पर जाम लग गया.
ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- "चाहे आप कितने भी बड़े हो जाएं, आपको घमंड नहीं करना चाहिए.. शिबू डे."
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटर व्हीकल डिपार्टमेंट ने ट्रैफिक रूल को तोड़ने के लिए संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है और उनका मोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट रद्द कर दिया है. साथ ही कार चलाने वालों का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है.
संजू और उनके तीन दोस्तों को एक सप्ताह तक सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समाज सेवा करने और विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का भी निर्देश भी दिया गया है.