नई दिल्ली: जापान के कुमामोटो शहर के एक अस्पताल में ऑपरेशन चल रहा था तभी 7.1 तीव्रता का पावरफुल भूकंप आ गया. ऑपरेशन थियेटर में तेज कंपन शुरू हो गया. डॉक्टरों ने तुरंत मरीज की सुरक्षा के लिए ऑपरेटिंग टेबल को पकड़ लिया और खुद को ढाल बना लिया. वीडियो में दिखता है कि थियेटर में जोरदार हिलना शुरू होता है.
इसी दौरान वहां मौजूद उपकरण इधर-उधर हिलने लगते हैं और लाइटें भी ऑन-ऑफ होने लगती हैं. एक मेडिक मशीनरी संभालते हुए फर्श पर गिर जाती है. दो अन्य डॉक्टर टेबल को पकड़े रहते हैं जिससे वह शिफ्ट न हो.
एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार प्रक्रिया थोड़ी देर के लिए रुकी, लेकिन बाद में दोबारा शुरू की गई और सफलतापूर्वक पूरी हो गई. अस्पताल 5 अगस्त को सामान्य सेवा पर लौट आया.
熊本大地震が発生した時の病院の手術室の映像が公開されていたがとにかく怖すぎる pic.twitter.com/vPA5SdsW4i
— Mahmoud Khaled (@zsantinhaop) August 6, 2026
यह 7.1 तीव्रता का भूकंप 28 जुलाई को जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू में दोपहर आया था. इसमें करीब 38 लोगों की मौत हो गई और 120 से ज्यादा लोग घायल हुए. कई घर और इमारतें ढह गईं, सड़कें फट गईं. हजारों घरों में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई. करीब 79,000 लोग पानी की सुविधा से वंचित रहे. 3,500 घरों में कई दिनों तक बिजली नहीं आई. तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने के कारण मुश्किलें बढ़ीं. लगभग 9,000 लोगों ने आपात आश्रय स्थलों में शरण ली. भूकंप के झटके दक्षिण कोरिया में भी महसूस किए गए.