menu-icon
India Daily

'क्या *** है बे तू', आपा खो बैठे सपा के विधायक अबू आजमी, नशा तस्करी के सवाल पर पत्रकार को दी गाली

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कल यानी 20 नवंबर को वोटिंग है. वोटिंग से एक दिन पहले ही सपा नेता अबू आजमी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह एक पत्रकार को गाली देते हुए नजर आ रहे हैं.

India Daily Live
'क्या *** है बे तू', आपा खो बैठे सपा के विधायक अबू आजमी, नशा तस्करी के सवाल पर पत्रकार को दी गाली
Courtesy: Social Media

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले सपा के विधायक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपशब्द कहते हुए नजर आ रहे हैं. वोटिंग से एक दिन पहले इस वीडियो ने पार्टी पर सवाल भी खड़े कर दिए हैं. मुंबई के मानखुर्द शिवाजी नगर से तीन बार विधायक रहे अबू आजमी चुनाव ने प्रचार के आखिरी दिन पत्रकार से बातचीत करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल करके बवाल खड़ा कर दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से आजमी अपना आपा खोते हुए नजर आ रहे हैं. 

दरअसल, उनसे एक रिपोर्टर चुनाव से जुडे़ मुद्दों को लेकर सवाल-जवाब कर रहा था.  इस दौरान रिपोर्टर ने उनसे नशा तस्करी से जुड़ा सवाल पूछा था. इस सवाल के जवाब में  अबू आजमी अपना आपा खोते दिखे. पत्रकार ने उनसे उनसे उनके निर्वाचन क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपों के बारे में पूछा था. 

वीडियो में देखें कैसे पत्रकार पर आग बबूला हुए अबू आजमी

मुंबई के सबसे अविकसित निर्वाचन क्षेत्रों में से एक, मानखुर्द शिवाजी नगर मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर हमेशा से सवालों के घेरे में रहा है.   यहां के निवासी अधिकारियों पर इस समस्या के प्रति आंखें मूंद लेने का आरोप लगाते हैं. कई बार इसके खिलाफ आवजे उठती हैं लेकिन इसका समाधान नहीं निकलता. मानखुर्द शिवाजी नगर, जो अपनी हाशिए की आबादी और बुनियादी ढांचे की कमी के लिए जाना जाता है, में बढ़ते नशीली दवाओं के व्यापार को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. इस विषय पर न तो लोकल प्रशासन ध्यान दे रही है न ही सरकार.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव बहुत ही रोचक हो चुका है.  चुनाव से पहले अबू आजमी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक बहस छेड़ दी है. उनके सामने चुनाव मैदान में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के उम्मीदवार और पूर्व सहयोगी नवाब मलिक हैं. इससे पहले रविवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आजमी ने नवाब मलिक पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो हमारे तुड़कों पर पलते हैं वो आज हमारे खिलाफ लड़ेंगे.  उन्हें यह पता होना चाहिए कहां राजा भोज कहां गंगू तेली. इस बायन के बाद उनका पत्रकार को गाली देते हुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

नवाब मलिक आवास, बेरोजगारी और बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के खतरे सहित निर्वाचन क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को संबोधित करने की अपनी योजनाओं के बारे में मुखर रहे हैं. इस क्षेत्र के मतदाताओं का आरोप है कि यह क्षेत्र नशीले पदार्थों का केंद्र बन गया है, जहां स्थानीय युवा नशे की लत के शिकार हो रहे हैं.