menu-icon
India Daily

ट्रंप के पास अभी भी बचा है 'क्लस्टर बम का बाप'! ईरान पर अब तक नहीं छोड़े ये 5 घातक हथियार

अमेरिका ने ईरान पर अब तकहमने टोमाहॉक, JASSM-ER और GBU-57 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया है, लेकिन AGM-183 ARRW, डार्क ईगल, रैपिड ड्रैगन और MOAB जैसे घातक हथियार अभी तक इस्तेमाल नहीं किए गए हैं. ये हथियार ईरान के गहरे अंडरग्राउंड बंकरों को कुछ मिनटों में तबाह कर सकते हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
ट्रंप के पास अभी भी बचा है 'क्लस्टर बम का बाप'! ईरान पर अब तक नहीं छोड़े ये 5 घातक हथियार
Courtesy: grok

नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध तेजी से बढ़ रहा है. अमेरिका ने अब तक कई आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल किया है, लेकिन उसके पास अभी भी कुछ ऐसे घातक हथियार बचे हैं जो ईरान के खिलाफ बिल्कुल नहीं छोड़े गए हैं.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बार-बार चेतावनी दी है कि अगर ईरान समझौता नहीं करता तो और ज्यादा शक्तिशाली हमले होंगे. सवाल यह है कि ट्रंप अब इन रिजर्व हथियारों को निकालेंगे या नहीं? ये हथियार हाइपरसोनिक स्पीड, गहरे बंकर भेदने की क्षमता और बड़े पैमाने पर हमला करने की ताकत रखते हैं. 

अभी तक इस्तेमाल नहीं हुए घातक हथियार

अमेरिका ने ईरान पर हमने टोमाहॉक, JASSM-ER और GBU-57 जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया है, लेकिन AGM-183 ARRW, डार्क ईगल, रैपिड ड्रैगन और MOAB जैसे हथियार अभी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं हुए हैं. ये हथियार ईरान के गहरे अंडरग्राउंड बंकरों, न्यूक्लियर साइट्स और मिसाइल फैक्टरियों को कुछ ही मिनटों में नष्ट कर सकते हैं. ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान नहीं माना तो और ज्यादा शक्तिशाली हमले होंगे.

AGM-183 ARRW हाइपरसोनिक मिसाइल

AGM-183 ARRW अमेरिका की सबसे तेज हाइपरसोनिक मिसाइल है. यह 6000 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ सकती है और 1000-1500 किलोमीटर तक मार कर सकती है. B-52, B-1B या F-15E विमानों से लॉन्च की जाती है. अभी तक ईरान युद्ध में इसका इस्तेमाल नहीं हुआ क्योंकि यह पूरी तरह ऑपरेशनल नहीं है. अगर ट्रंप इसे इस्तेमाल करते हैं तो ईरान के गहरे बंकर कुछ ही मिनटों में तबाह हो सकते हैं. 

डार्क ईगल और रैपिड ड्रैगन

डार्क ईगल (LRHW) अमेरिकी आर्मी का ग्राउंड-लॉन्च्ड हाइपरसोनिक हथियार है. इसकी रेंज 1700 से 3500 किलोमीटर तक है. यह ट्रक से लॉन्च होती है और दुश्मन के रडार को चकमा दे सकती है. रैपिड ड्रैगन सिस्टम किसी भी कार्गो प्लेन को मिसाइल लॉन्चर बना देता है. इससे सैकड़ों क्रूज मिसाइलें एक साथ दागी जा सकती हैं. दोनों हथियार अभी तक ईरान के खिलाफ इस्तेमाल नहीं किए गए हैं.

ट्रंप अब इन हथियारों को निकालेंगे?

ट्रंप प्रशासन ईरान की मिसाइल और न्यूक्लियर क्षमता को पूरी तरह खत्म करने पर जोर दे रहा है. JASSM-ER और GBU-72 जैसे हथियारों का स्टॉक तेजी से खत्म हो रहा है. इसलिए अब ARRW, Dark Eagle और Rapid Dragon जैसे रिजर्व हथियारों की बारी आ सकती है. अगर ईरान ट्रंप के अल्टीमेटम को नहीं मानता तो ये घातक हथियार इस्तेमाल किए जा सकते हैं. ये हथियार युद्ध को और बढ़ा सकते हैं लेकिन अमेरिका को तेज जीत दिला सकते हैं.