भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित एक स्टील प्लांट में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां की PBS-2 यूनिट में मौजूद टरबाइन जोरदार ब्लास्ट हुआ. धमाका होते ही भीषण आग लग गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी. यह धमाका इतना तेज था कि परिसर में भागदौड़ मच गई और लोगों में दहशत देखी जाने लगी. इस हादसे में 5 से ज्यादा कर्मचारी घायल हो गए.
खबरों के अनुसार, जो लोग वहां मौजूद थे उन्होंने बताया कि टरबाइन में अचानक से तेज धमाका हुआ. ऐसा होते ही चंद मिनटों में आगे पूरी यूनिट में फैल गई. इस दौरान आग की लपटों और धुएं का गुबार फैल गया. लोग अपनी जान बचाकर भागने लगे.
Seven workers injured in fire at Bhilai steel plant in Chhattisgarh's Durg district: Officials. pic.twitter.com/fB03QZ5uRY
— Press Trust of India (@PTI_News) April 7, 2026
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट किया, "भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 के टरबाइन सेक्शन में हुए भीषण हादसे में 5 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई. ईश्वर से घायल कर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. BSP में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति बेहद चिंताजनक है. BSP प्रबंधन को कर्मचारियों की सुरक्षा और प्लांट मेंटेनेंस को लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए." यहां पढ़ें पोस्ट-
भिलाई स्टील प्लांट के पावर प्लांट-2 के टरबाइन सेक्शन में हुए भीषण हादसे में 5 कर्मचारियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई.
ईश्वर से घायल कर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. BSP में इस प्रकार के हादसों की पुनरावृत्ति बेहद चिंताजनक है.
BSP प्रबंधन को कर्मचारियों…
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 7, 2026
इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इसमें प्लांट के दो परमानेंट कर्मचारी और तीन ठेका मजदूर शामिल हैं. ये सभी बुरी तरह से झुलस गए थे. जितने भी घायल थे उन्हें तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. इनमें से कुछ की हालत काफी गंभीर बताए जा रहे हैं.
जैसे ही हादसे की सूचना मिली तो तुरंत ही 6 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. दमकलकर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर आग लगी कैसे.