menu-icon
India Daily

विजय वर्मा की 'मटका किंग' का ट्रेलर आउट, 1960 के बॉम्बे में जुआ साम्राज्य बनाने की दिखी दमदार कहानी

ट्रेलर में विजय वर्मा कपास का व्यापारी ब्रिज भट्टी का रोल निभाते नजर आ रहे हैं. एक आम आदमी जो अपनी किस्मत बदलने के लिए 'मटका' नाम का जुआ नेटवर्क शुरू करता है. छोटे-छोटे दांव से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे एक बड़े जुआ साम्राज्य में बदल जाती है. 

antima
Edited By: Antima Pal
विजय वर्मा की 'मटका किंग' का ट्रेलर आउट, 1960 के बॉम्बे में जुआ साम्राज्य बनाने की दिखी दमदार कहानी
Courtesy: x

मुंबई: अभिनेता विजय वर्मा एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का ध्यान खींचने को तैयार हैं. उनकी नई वेब सीरीज 'मटका किंग' का ट्रेलर आज मंगलवार को रिलीज हो गया है. ट्रेलर देखते ही 1960 के दशक के बॉम्बे की पूरी दुनिया जीवंत हो उठी है. 

विजय वर्मा की 'मटका किंग' का ट्रेलर आउट

ट्रेलर में विजय वर्मा कपास का व्यापारी ब्रिज भट्टी का रोल निभाते नजर आ रहे हैं. एक आम आदमी जो अपनी किस्मत बदलने के लिए 'मटका' नाम का जुआ नेटवर्क शुरू करता है. छोटे-छोटे दांव से शुरू हुई यह कहानी धीरे-धीरे एक बड़े जुआ साम्राज्य में बदल जाती है. 

ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे ब्रिज भट्टी पावर, महत्वाकांक्षा और जोखिम भरे खेल में उतरता है. ट्रेलर की शुरुआत पुराने बॉम्बे के माहौल से होती है – पुरानी गलियां, कपास के गोदाम, सिगरेट का धुआं और उस दौर की जिंदगी. जैसे-जैसे ब्रिज भट्टी का मटका बिजनेस बढ़ता है, उसकी ताकत भी बढ़ती जाती है. लेकिन साथ ही दुश्मन भी खड़े हो जाते हैं.

1960 के बॉम्बे में जुआ साम्राज्य बनाने की दिखी दमदार कहानी

ट्रेलर में कुछ हिंसक सीन और पावरफुल डायलॉग्स भी हैं, जो दिखाते हैं कि यह सफर आसान नहीं होने वाला. ब्रिज भट्टी को सबक सिखाने वाले लोग भी सामने आते हैं और कहानी में ट्विस्ट आता है. निर्देशक नागराज मंजुले इस सीरीज को क्रिएट, लिख और डायरेक्ट कर रहे हैं. उन्होंने 1960 के बॉम्बे की सामाजिक और आर्थिक हालत को बहुत खूबसूरती से दिखाने की कोशिश की है. लेखक अभय कोराने के साथ मिलकर उन्होंने एक रोमांचक क्राइम ड्रामा तैयार किया है. 

विजय वर्मा के अलावा ये स्टार्स आएंगे नजर

ट्रेलर में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जाधव और गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. सभी किरदार काफी मजबूत लग रहे हैं. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. ज्यादातर लोग विजय वर्मा के इंटेंस लुक और सीरीज के पीरियड वाइब की तारीफ कर रहे हैं. 

कई यूजर्स ने इसे 'दमदार', 'रियलिस्टिक' और 'रोमांचक' बताया है. मटका किंग 17 अप्रैल 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. सीरीज के फैंस अब ट्रेलर के बाद पूरी कहानी देखने के लिए उत्सुक हैं. यह सीरीज विजय वर्मा के करियर की एक और बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है, खासकर क्राइम और ड्रामा जॉनर में.