सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा, जिसने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया. फिलीपींस से सामने आया एक ये वीडियो इन दिनों Instagram और Facebook और 'X' पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क के बीच एक खरगोश अपनी मरी हुई पत्नी के पास खड़ा दिखाई दे रहा है. हादसे में जान गंवा चुकी अपनी पत्नी के शरीर पर खरगोश सिर रखे रहता है. वह उसे जगाने की कोशिश कर रहा था. उसके बाद उसने उसके सिर पर रोते हुए उसने आसूं बहाए. इसका वीडियो देख हर यूजर भावुक हो गया. इस वीडियो को अब तक करीब 10 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक चल रहा है. उसी बीच एक खरगोश अपनी पत्नी के शव के पास बैठा हुआ है. वह बार-बार उसके करीब जाकर उसे छूने की कोशिश करता है. कुछ सेकंड बाद वह अपना सिर अपनी मरी हुई पत्नी के ऊपर रख देता है. उसके बाद खरगोश के आंसू गिरने लगते हैं. आसपास मौजूद लोग ने अपने मोबाइल फोन से यह पल रिकॉर्ड किया. फिर यह भावुक पल एक वायरल वीडियो में तब्दील हो गया.
O an…
Trafik kazasında eşini kaybeden tavşan, başında ağlayarak gözyaşı döktü.
(Filipinler) pic.twitter.com/c4yDuMBTKf— Aykırı (@aykiri) May 14, 2026Also Read
सोशल मीडिया यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. एक यूजर ने लिखा, 'इस जीवन में ऐसे लोग भी हैं जिनका दिल खरगोश जितना दयालु नहीं होता.' दूसर ने गुस्से में लिखा, 'यार, मैं इससे पूरी तरह ऊब चुका हूँ। जो इंसान जानवरों से प्यार नहीं करता, वह इंसान कहलाने लायक भी नहीं है. ये बेजुबान जीव और साथ ही मासूम लोग व बच्चे, ये सभी इंसानियत की इस वहशीपन का खामियाज़ा भुगत रहे हैं.' तीसरे ने लिखा, 'जानवर सचमुच सीखों से भरे जीव हैं; हर दिन वे हमें एक नई सीख देते हैं.' इस वीडियो को लाखों लोग लाइक और शेयर कर चुके हैं. यह वीडियो जानवरों में प्यार की अनोखी मिसाल बन रहा है.
Bu gece de tavşan kardeşimize üzüleceğiz
— Hakan KİRAZ🦁 (@HakanKiraz1) May 14, 2026