वर्ल्ड कप चैंपियन युवराज सिंह के पिता पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. Amazon Prime Video की वेब सीरीज लुख्खे के एक वायरल सीन को लेकर उनके खिलाफ चंडीगढ़ में FIR दर्ज की गई है. आरोप है कि सीरीज में बोले गए डायलॉग महिलाओं के प्रति अपमानजनक हैं. मामले के तूल पकड़ने के बाद योगराज सिंह ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की है.
यह पूरा मामला वेब सीरीज लुख्खे के एक सीन को लेकर सामने आया है. शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि योगराज सिंह के किरदार ने एक महिला पुलिस अधिकारी को लेकर ऐसा बोला, जिसे महिलाओं के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसकी काफी आलोचना हुई. चंडीगढ़ के वकील उज्ज्वल भसीन और जतिन वर्मा ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई.
Extremely shameful! After taking Amrit, Yograj Singh spoke a vulgar dialogue about a woman in a web series.#YograjSingh #WebSeries #Abuse #Lukkhe #PrimeVideo #PunjabiActor pic.twitter.com/BA5zcF3h54
— GURDEEP KAHLON (@GURDEEPKAHLON_) May 13, 2026Also Read
FIR दर्ज होने के बाद योगराज सिंह ने अदालत का रुख किया और अग्रिम जमानत की मांग की. उनके वकील की ओर से दलील दी गई कि वह सिर्फ एक काल्पनिक किरदार निभा रहे थे और स्क्रिप्ट के अनुसार अभिनय कर रहे थे. अदालत ने मामले में राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि इस पर अगली सुनवाई 20 मई को होगी.
BIG NEWS - Yuvraj Singh’s Father Yograj Singh seeks Anticipatory Bail in Chandigarh Court over alleged Anti-Women Remarks in a web series.
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 17, 2026
मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए योगराज सिंह के छोटे बेटे विक्टर सिंह ने फिलहाल खुलकर कुछ भी कहने से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि परिवार इस मुद्दे पर कानूनी सलाह ले रहा है और जल्दबाजी में कोई बयान नहीं देना चाहता. विक्टर ने इतना जरूर कहा कि कलाकार कई बार स्क्रिप्ट के दायरे में काम करते हैं. हालांकि उन्होंने विवादित डायलॉग को लेकर सीधे तौर पर कोई सफाई नहीं दी.