नई दिल्ली: बॉलीवुड के गानों का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. इसका ताजा उदाहरण जॉर्जिया की एक छोटी बच्ची का वीडियो है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बच्ची शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के मशहूर गाने 'मेहंदी लगा के रखना' पर डांस करती और गुनगुनाती नजर आ रही है. इस वीडियो को अब तक 5.3 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
वायरल वीडियो में बच्ची एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ आग के पास बैठी दिखाई देती है. दोनों ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे होते हैं. तभी अचानक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना 'मेहंदी लगा के रखना' बजने लगता है.
गाना सुनते ही बच्ची का अंदाज बदल जाता है. वह अपने हाथों से डांस के स्टेप्स करने लगती है और गाने के बोल गुनगुनाने की कोशिश करती है. उसके चेहरे के एक्सप्रेशन्स और मासूम अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया. पास बैठे बुजुर्ग व्यक्ति भी उसे देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं. देखें वीडियो-
मेहंदी लगा के रखना... जॉर्जिया की बच्ची ने गाया SRK का गाना, 5.3 करोड़ व्यूज #MehndiLagaKeRakhna #SRK #ViralVideo #GeorgiaGirl #Bollywood #Trending #IndiaDaily24x7 https://t.co/hS2wvPgLB4
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) November 14, 2026
वीडियो पर भारतीय दर्शक भी खूब प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'भारत से नमस्ते, तुम बहुत प्यारी हो.' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि इस बच्ची की वजह से उनका इंटरनेट इस्तेमाल करना सार्थक हो गया. कई लोगों ने अलग-अलग भाषाओं के गानों को सीखने और उन पर वीडियो बनाने की बच्ची की कोशिश की भी तारीफ की है.
'मेहंदी लगा के रखना' साल 1995 में रिलीज हुई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का लोकप्रिय गाना है. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में नजर आए थे. करीब तीन दशक बाद भी यह गाना भारतीय शादियों और समारोहों में खूब बजाया जाता है.
जॉर्जिया की इस बच्ची के वीडियो ने एक बार फिर साबित किया है कि संगीत की कोई भाषा या सीमा नहीं होती. बॉलीवुड का एक पुराना गाना हजारों किलोमीटर दूर बैठे लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला सकता है.