ऑनलाइन फूड्स को लेकर लगातार शिकायतें सोशल मीडिया पर सामने आते रहती है. कभी आइसक्रीम के अंदर इंसानी उंगली तो कभी सांभर में मरा हुआ चूहा ऐसे तमाम खबरें हर दिन सामने आती है जिससे लोगों का किसी भी खाना डिलीवरी करने वाली कंपनियों पर विश्वास नहीं रहा. साफ खाने में मरे हुए जानवर या ऐसी चीज जो लोगों को परेशान कर सकता है. बीते कुछ दिनों में खाने में ऐसी वस्तुओं का मिलना ग्राहकों को हैरान और भयभीत करती है. आज हम आपको बताएंगे कि अब तक कितनी ऐसी खबर सामने आई है. जिसने लोगों को ना सिर्फ परेशान किया बल्कि कुछ लोगों को बीमार भी किया है.
सोचिए कि आपने वेज खाना ऑर्डर किया और खाने में उसकी जगह नॉनवेज कुछ आ जाए तो आप क्या करेंगे. स्विगी के एक ग्राहक अविनाश के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने खाने के लिए पनीर बिरयानी ऑर्डर किया तो उनको बिरयानी में पनीर के जगह एक हड्डी मिली. अविनाश ने यह खाना फेमस मुगलई फूड फ्रेंचाइजी महफिल नामक एक रेस्तरांत से मंगवाया था. हालांकि खाने से पहले हड्डी को देखकर अविनाश सतर्क हो गए और फिर उसकी शिकायत कंपनी से की.
Mehfil biryani, Kukatpally
— Sai Teja (@Karlmarx__07) June 23, 2024
Bugs in chicken pieces @cfs_telangana
This is the response from @Swiggy (Refund of 64rs for a bill of 318rs : Order id - 178009783111586)
Please stop ordering from Mehfil kukatpally pic.twitter.com/o8UBaTCzk2
अभी तक लोग एयरलाइन के खाने की खूब प्रशंसा करते थे लेकिन अब बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI 175 के एक यात्री को भुने हुए शकरकंद और अंजीर की चाट में ब्लेड का टुकड़ा मिला जिसके बाद खाने के मामले में शक के घेरे में एयरलाइन भी शामिल हो गया है. इसकी मामले से संबंधित फोटो को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए मैथर्स पाल ने बताया है कि 'सौभाग्य़ से मैं इसको खाने से बच गया'.
Air India food can cut like a knife. Hiding in its roasted sweet potato and fig chaat was a metal piece that looked like a blade. I got a feel of it only after chewing the grub for a few seconds. Thankfully, no harm was done. Of course, the blame squarely lies with Air India’s… pic.twitter.com/NNBN3ux28S
— Mathures Paul (@MathuresP) June 10, 2024
वहीं एक मामला है हर्षे के चॉकलेट सिरप में मरा हुआ चूहा मिलने का. दरअसल एक फैमिली ने हर्षे की चॉकलेट सिरप ऑर्डर की थी लेकिन जब यह सिरप की बोतल को खोला तो उसके अंदर एक मरा हुआ चूहा मिला. इस परिवार ने इस घटना को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, चाकलेट सिरप को परिवार के तीन मेंमर्बस ने पी लिया था, जिसके कारण एक को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आई तो उन्हें डॉक्टर के पास ले जाना पड़ा. परिवार ने दावा किया है कि कोई कार्रवाई फिलहाल नहीं की गई है, हालांकि कंपनी ने उसे जांच करने और जानकारी साझा करने का आश्वासन दिया है.
अब बात करते मिल्क प्रोडक्ट में सबसे फेमस अमूल के ब्रांड की. इन्होंने ने भी विश्वसनियता पर क्वेश्चन मार्क लगा दिया है. दरअसल नोएडा निवासी ने दावा किया कि ब्लिकिंट से ऑर्डर किए गए अमूल आइसक्रीम के डिब्बे में सेंटीपीड मिला. उसके बाद इस ग्राहक ने इसको सोशल मीडिया एक्स पर शेयर किया तो अमूल की ओर से माफी और सख्त गुणवत्ता नियंत्रण का आश्वासन दिया. इसके अलावा नोएडा के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
"Finding an insect 🐞 inside my @Amul India ice cream 🍨 was truly alarming 🚨 Quality control and food safety should never be compromised@FSSAI Publication have to take some legal action on such kind of incidents they are increasing in numbers day by day pic.twitter.com/K7yxiARwK5
— Deepa Devi (@Deepadi11) June 15, 2024
अब दिल थाम कर बैठिए यह खबर आपकी होश उड़ा सकती है. एक व्यक्ति ने चॉकलेट डे के अवसर पर तेलंगाना के एक स्टोर से कैडबरी चॉकलेट खरीदी थी जिसमें जिंदा कीड़ा रेंग रहा था. उसने तुरंत एक्स पर वीडियो शेयर कर दी. जिसमें कीड़े को देखा जा सकता है. इस शख्स ने संबंधित खुदरा स्टोर और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम सहित अन्य को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई.
Found a worm crawling in Cadbury chocolate purchased at Ratnadeep Metro Ameerpet today..
— Robin Zaccheus (@RobinZaccheus) February 9, 2024
Is there a quality check for these near to expiry products? Who is responsible for public health hazards? @DairyMilkIn @ltmhyd @Ratnadeepretail @GHMCOnline @CommissionrGHMC pic.twitter.com/7piYCPixOx
ऐसी ही एक घटना वंदे भारत से भी सामने आ गई. बीते 18 जून को इस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक शख्स को खाने में कॉकरोच मिला. जिसके बाद पूरी ट्रेन में सनसनी फैल गई. दंपति ने इस घटना की तस्वीर सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. उसके बाद इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय रेलवे ने खानपान और पर्यटन निगम IRCTC मे कहा कि संबंधित सेवा प्रदाता पर उचित जुर्माना लगाया गया है.
Today on 18-06-24 my Uncle and Aunt were travelling from Bhopal to Agra in Vande Bharat.
— Vidit Varshney (@ViditVarshney1) June 18, 2024
They got "COCKROACH" in their food from @IRCTCofficial. Please take strict action against the vendor and make sure this would not happen again @RailMinIndia @ AshwiniVaishnaw @RailwaySe pic.twitter.com/Gicaw99I17
अब एक खबर बिहार से है जहां सिर्फ ना खाने में अतिसंवेदनशील चीजें मिली बल्की उसको खा कर कई छात्र बीमार पड़ गए सभी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. दरअसल बिहार के बांका जिले के एक सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों को मेस के खाने में कथित तौर पर मरा हुआ सांप पाया गया था. जिसे खाने के बाद कई स्टूडेंट्स बीमार पड़ गए कुछ तो हास्टल में ठीक हो गए लेकिन जो गंभीर रूप से बीमार पड़े थे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. वहीं इस मामले में छात्रावास में स्टूडेंट्स ने हंगामा शुरू कर दिया हालांकि उस पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं हुई. इस मेस को संचालन का एक निजी ठेकेदार चलाता था.
अब आपको बताते हैं बहुचर्चित घटना जिसने सबको डरा सहमा दिया. वो थी आइसक्रीम के बटरस्कॉच कोन में एक इंसानी उंगली मिलने की. यह खबर मुंबई की है जहां एक व्यक्ति ने युग्मों की बटरस्कॉच वाली आइसक्रीम ऑर्डर की थी. जब उस शक्स ने आइस्कीम का आधा हिस्सा खाया तो उसे अपनी चीभ पर कुछ असामान्य सा महसूस हुआ फिर जब उसने आइस्कीम देखी तो उसे 2 सेमी लंबी इंसान की उंगली मिली. उसके बाद उन्होंने घटना की सूचना मलाड पुलिस को दी, जिसने अंगूठे को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया और आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
Mumbai doctor finds a human finger in the ice cream she ordered through a food delivery app 🤢🤒🤮🤯😵💫😵😱 pic.twitter.com/NGXn7Re1fr
— Waseem ವಸೀಮ್ وسیم (@WazBLR) June 13, 2024