घर से बाहर हो या, काम में व्यस्त या फिर खाना बनाने का मूड नहीं है, इस परिस्थिति में भूख ज्यादा हो या फिर कम, खाना डिलीवरी करने वाले कंपनी भूख के इस उतावले पन को खाना स्वादिष्ट, काम दाम और ऑन टाइम पहुंचा कर शांत करती है. हालांकि बीते कुछ दिनों से स्विगी, जोमैटो के खाने को लेकर लोगों में इसकी विश्वसनीयता कम हो गई है और अब प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ा कर इन दोनों ने खुद के लिए ऐसा काम कर दिया है. जैसे 'आ बैल मुझे मार'. दरअसल फूड डिलीवरी करने वाली प्रमुख कंपनियां जोमैटो और स्विगी ने कथित तौर पर कुछ बाजारों में अपने प्लेटफॉर्म फीस को बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जोमैटो और स्विगी ने बेंगलुरु और दिल्ली जैसे प्रमुख बाजारों में यह शुल्क बढ़ाई है. इन बाजारों में दोनों प्लेटफॉर्म द्वारा लिए जा रहे 5 रूपये से 20 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है. वहीं बेंगलुरु में वर्तमान में 7 रुपये का प्लेटफॉर्म फीस लग रही है.
यह पहली बार नहीं है कि दोनों कंपनियों ने अपने प्लेटफॉर्म शुल्क में वृद्धि की है. जोमैटो और स्विगी दोनों ने 2023 में प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाया था. जल्दी डिलीवरी करने के लिए जोमैटो पहले से ही ग्राहक से प्राथमिकता शुल्क लेता ही है.
प्लेटफॉर्म फीस डिलीवरी कंपनियों के लिए जरूरी है क्योंकि वे अपनी टेक दरों में सुधार करना चाहते हैं. जो यह निर्धारित करती है कि ये कंपनियां हर आर्डर पर कितना पैसा कमाती है. एकाधिकार के साथ जोमैटो और स्विगी दोनों ने अपने मुनाफा कमाने के लिए प्लेटफार्म शुल्क में बढ़ोतरी कर रहे हैं.
जोमैटो और स्विगी द्वारा संचालित क्किक कॉमर्स शाखाएं, अर्थात ब्लिंकिट और इंस्टामार्ट, हैंडलिंग ये सभी एक जैसा ही फीस लेती है. बेंगलुरु में, ब्लिंकिट हैंडलिंग शुल्क के रूप प्रति ऑर्डर 4 रुपये लेता है. जबकि स्विगी इंस्टामार्ट प्रति ऑर्डर 5 रुपये लेता है. जनवरी में स्विगी ने कथित तौर पर चुनिंदा उपयोगकर्ताओं के लिए 10 रुपये प्लेटफार्म शुल्क दिखाता था, जो उस समय कई ग्राहकों द्वारा लिए जा रहे 3 रूपये से बहुत अधिक था.
10 रुपये का शुल्क वास्तव में उपयोगकर्ताओं से नहीं लिया गया था लेकिन चेक आउट के दौरान दिखाया गया था जहां उन्हें हाई फीस दिखाया गया था और फिर छूट के बाद 5 रूपये का फीस लिया गया था. इन दोनों प्लेटफॉर्म ने डिलीवरी के लिए कुछ समय के दौरान ग्राहकों से सर्च चार्ज भी लेते हैं. टाटा ग्रुप ने स्वामित्व वाली बीबीनाउ 99 रुपये से अधिक की सभी डिलीवरी पर 5 रुपये हैंडलिंग चार्ज ले लेती है.