menu-icon
India Daily

Watch: पहले रोड पर गिराया फिर बरसाने लगा लात-घूंसे, देहरादून की सड़क पर मचा बवाल, Video वायरल

Watch Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक एक शख्स को सड़क पर गिराकर पीटते नजर आ रहे हैं. यह घटना देहरादून की बताई जा रहा है.

Gyanendra Tiwari
Watch: पहले रोड पर गिराया फिर बरसाने लगा लात-घूंसे, देहरादून की सड़क पर मचा बवाल, Video वायरल
Courtesy: Social Media

Watch Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें देहरादून की सड़कों पर एक व्यक्ति को पीटते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो में दो लोग एक आदमी को पकड़कर पहले सड़क पर गिरा देते हैं और फिर उस पर लात-घूंसे बरसाने लगते हैं. वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है.

इस वीडियो में दो लोग सड़क पर एक व्यक्ति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं. शुरुआत में एक व्यक्ति ने अपने साथी के साथ मिलकर उस आदमी को पकड़ लिया और उसे सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद दोनों आरोपी उस पर बेरहमी से लात घूंसे मारते हैं. इस पूरी घटना को एक गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया.

Viral हो रहा है Video

देहरादून जैसे शांतिपूर्ण शहर में इस तरह की घटनाओं का होना चिंता का विषय बन गया है. हिंसक घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है. इस घटना के बाद कई लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार इस तरह की हिंसा की वजह क्या हो सकती है और इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पहले एक युवक पीछे से एक आदमी को पकड़कर गिराता है. जिस आदमी को वह गिराता है वह एख लड़के का कॉलर पकड़े हुए हैं. जैसी ही पीछे से युवक उस आदम को खींचता और उसे सड़क पर गिरा देता है तो सामने वाला लड़का भी उस पर लात-घूंसे बरसाने लगता है. 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. अधिकांश लोग इस घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथ ही, कुछ लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि इस तरह की घटनाओं के बारे में पुलिस को समय रहते सूचना क्यों नहीं दी जाती.