Lahaul Spiti Viral Video: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हाड़ जमा देने वाली सर्दी का सितम दिखने लगा है. कड़ाके की इस ठंड में पीने वाली पानी के सप्लाई वाली पाइपलाइन तक जम जा रही है. कुछ ऐसा ही हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में हुआ. स्नोफॉल की वजह से पानी की सप्लाई बाधित हो गई. लोग पानी के लिए तरस रहे थे. इन सबके बीच जल शक्ति मंत्रालय के एक कर्मचारी ने पेयजल की पाइप को ठीक करने के लिए खून जमा देने वाले बर्फ के बहते पानी में कूद पड़ा. इसका वीडियो भी सामने आया है. वीडियो देख आप भी सलामी देंगे.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल घाटी में बर्फबारी की वजह से पानी की सप्लााई वाली पाइपें जम चुकी हैं. लोगों को पीने की पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नदी और नालों से मोटर के जरिए पानी निकाल कर लोग गुजारा कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा क्योंक जलशक्ति मंत्रालय के कर्मचारी ने जमी हुई पाइप को ठीक कर दिया है.
हिमाचल प्रदेश के जिला लाहौल -स्पीति के उदयपुर उपमंडल के हिंसा गांव में बाधित पेयजल सप्लाई को सुनील पंडित,चतर सिंह और जितेंदर ने फ्रीजिंग नाले में घुस कर अपने जान की परवाह किये बिना समस्या को ठीक करके पानी की सप्लाई बहाल की.
हिमाचल प्रदेश के लाहौल -स्पीति के उदयपुर में जल शक्ति विभाग के तीन कर्मचारियों सुनील पंडित,चतर सिंह और जितेंदर ने फ्रीजिंग नाले में उतरकर पानी सप्लाई बहाल की. घाटी में पारा माइनस में है.#HimachalPradesh @JalShaktiMin @WorldBankWater #lahaulspiti pic.twitter.com/i3swOALYrV
— Vinod Katwal (@Katwal_Vinod) January 9, 2025
लाहौल-स्पीति में मौजूदा समय में तापमान 0 डिग्री के नीचे यानी माइनस में जा चुका है. इस कड़ाके की ठंड में अपनी जान की परवाह किए बिना जलशक्ति मंत्रालय के कर्मचारी ने हिम्मत दिखाते हुए लोगों तक पीने का पानी मुहैया कराया.
फ्रिज हुए नाले में पीने की पानी की पाइप ठीक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. लोग कर्मचारियों की तारीफ कर रहे हैं. स्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने कर्मचारियो के साहसी काम का वीडियो शेयर करते हुए तारीफ की.
इस वक्त लाहौल घाटी का तापमान माइनस 11 डिग्री के नीचे जा चुका है. बुधवार को ताबों में तापमान माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं, कुकुमसेरी में पारा -11 दर्ज किया गया.