menu-icon
India Daily

धोनी ने इस अंदाज में पत्नी साक्षी के साथ मनाई मैरिज एनिवर्सरी, वीडियो वायरल

Dhoni Celebrate 14th marriage anniversary:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने खास अंदाज में अपनी 14वीं एनिवर्सरी मनाई है. उनके 14वीं एनिवर्सरी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी और साक्षी ने किस तरह से केक काटा और एक दूसरे को केक खिलाकर शादी के सालगिरह को सेलिब्रेट किया.  

India Daily Live
धोनी ने इस अंदाज में पत्नी साक्षी के साथ मनाई मैरिज एनिवर्सरी, वीडियो वायरल
Courtesy: Social Media

Dhoni Celebrate 14th marriage anniversary: भारत के पूर्व कप्तान और टीम बार इंडिया को विश्व विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी 4 जुलाई को ही शादी के बंधन में बंधे थे. आज उनके शादी के 14 साल पूरे हुए. इस खास मौके को उन्होंने अपनी पत्नी साक्षी सिंह के साथ अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया. दोनों ने केक काट कर इस पाल को एंजॉय किया. एनिवर्सरी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

4 जुलाई 2010 को धोनी शादी के बंधन में बंधे थे. उन्होंने साक्षी से शादी की थी. इसके अगले ही साल भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे विश्व कप जीता था.

वायरल हुआ धोनी के एनिवर्सरी का विडियो

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी का एनिवर्सरी वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों एक साथ केक काटते हुए दिख रहे हैं. दोनों अलग अंदाज में एक दूसरे को केक खिलाते देखे जा सकते हैं. इस दौरान कुर्सी पर धोनी का डॉगी भी मौजूद था. धोनी और साक्षी की यह 14 वीं एनिवर्सरी थी.

साक्षी और धोनी की ऐसे हुई थी मुलाकात

महेंद्र सिंह धोनी की लव स्टोरी बड़ी ही दिलचस्प है. महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी एक दूसरे से होटल में मिले थे. आपने फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में दोनों की प्रेम कहानी तो देखी ही है. जिस होटल में धोनी रुके थे उसी होटल में साक्षी इंटर्नशिप कर रही थीं.

इस तरह शुरू हुई थी धोनी और साक्षी की लव स्टोरी 

पहली मुलाकात होने के बाद धोनी ने साक्षी को मैसेज किया था. पहले तो साक्षी ने मैसेज को इग्नोर कर दिया था. लेकिन जब उन्हें सच पता चला कि महेंद्र सिंह धोनी ने ये मैसेज किया है तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ. इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी है. 2 साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया और 4 जुलाई 2010 को दोनों ने शादी की.