menu-icon
India Daily

VIDEO: चैंपियन वाला जश्न, जाम हो गई 'मुंबई', Team India के लिए ऐसा प्यार नहीं देखा होगा

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया अजेय रहते हुए चैंपियन बनी है. रोहित शर्मा की कप्तानी में इस टीम ने फाइनल को मिलाकर कुल 9 मैच खेले, जिनमें से एक बारिश की भेंट चढ़ा बाकी सभी में भारत को जीत मिली. अब जब भारतीय टीम वापस वतन लौटी तो उसका ग्रैंड वेलकम हुआ है. मुंबई की सड़कें जाम हो चुकी हैं.

India Daily Live
VIDEO: चैंपियन वाला जश्न, जाम हो गई 'मुंबई', Team India के लिए ऐसा प्यार नहीं देखा होगा
Courtesy: Twitter

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 में चैंपियन बनी टीम इंडिया मुंबई पहुंच चुकी है. रोहित सेना का जोरदार स्वागत हो रहा है. एयरपोर्ट से लेकर मरीन ड्राइव और वानखेड़े तक सड़के जाम हो चुकी हैं. पूरे मुंबई में सिर्फ एक ही नाम की गूंज है, वो नाम है इंडिया...इंडिया...इंडिया...क्रिकेट फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने को बेताब हैं. टीम इंडिया ओपन बस में विजय परेड करने करने वाली है, उससे पहले ही फैंस लाखों की संख्या में सड़कों पर इकट्ठा हुए हैं.

सोशल मीडिया पर मरीन ड्राइव के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जो बता रहे हैं कि फैंस में क्रिकेट और टीम इंडिया के लिए कितना ज्यादा प्यार है. बताया गया है कि कुछ देर आराम करने के बाद खिलाड़ी नरीमन पॉइंट पहुंचेंगे, यहीं से वो खुली बस में सवार होकर करीब 2 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वानखेड़े स्टेडियम तक विजय जुलूस निकालेंग. इसके बाद स्टेडियम में सम्मान समारोह में उन्हें कैश प्राइज दिया जाएगा.



टीम इंडिया की विजय परेड से पहले मुंबई में तेज बारिश भी हुई है, इसके बाद भी फैंस मरीन ड्राइव में मौजूद हैं. उनमें परेड से पहले खासा उत्साह दिख रहा है. ये वही साल 2007 जैसा नजारा है, जब एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया पहला विश्व कप खिताब जीतकर लौटी थी तब भी कुछ इसी तरह फैंस ने ग्रैंड वेलकम किया था.