menu-icon
India Daily

पत्नी के प्यार के लिए रोजाना 320 km की दूरी तय करता है शख्स, 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

Trending News: चीन के एक शख्स की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है. 31 साल के शख्स की नई-नई शादी हुई है. शख्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें बताया है कि अपनी पत्नी के प्यार के लिए वो रोजाना 320 किलोमीटर की यात्रा करता है. सोशल मीडिया पर शख्स का वीडियो वायरल है. इसे अब तक 7 मिलियन से अधिक बार देखा गया है.

India Daily Live
पत्नी के प्यार के लिए रोजाना 320 km की दूरी तय करता है शख्स, 7 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो
Courtesy: Social Media

Trending News:  चाइना के एक नवविवाहित शख्स की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर वायरल है. शख्स अपनी नवविवाहित पत्नी के प्यार के लिए रोजाना 320 किलोमीटर की यात्रा करता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) के अनुसार, लिन शू नाम के शख्स ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म डॉयिन पर अपनी डेली ट्रैवलिंग की कई पोस्ट शेयर की हैं. पोस्ट के जरिए शख्स ने डेली रूटिन के बारे में भी बताया.

SCMP के अनुसार , एक वीडियो में लिन ने बताया कि वे सुबह 5 बजे उठते हैं और पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के वेफ़ांग में अपने घर से सुबह 5:20 बजे निकलते हैं. 6 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन पकड़ने के से पहले घर से स्टेशन तक 30 मिनट तक इलेक्ट्रिक बाइक से जाते हैं. सुबह 7:46 बजे शेडोंग के पूर्वी हिस्से में क़िंगदाओ पहुंचने के बाद ऑफिस पहुंचने के लिए 15 मिनट की मेट्रो यात्रा करते हैं. 

घर और ऑफिस के बीच 160 किलोमीटर की दूरी

लिन ने बताया कि सुबह 9 बजे काम शुरू करने से पहले उनके पास अपनी कंपनी की कैंटीन में नाश्ता करने के लिए पर्याप्त समय होता है. उन्होंने बताया कि काम के बाद घर जाने में फिर से तीन से चार घंटे लगते हैं, जो ऑफिस से 160 किलोमीटर दूर है. लिन के डेली रूटिन की जानकारी के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आश्चर्य व्यक्त किया, लेकिन लिन ने कहा कि प्यार के कारण ये सब आसान है. उन्होंने खुलासा किया कि इस साल मई में शादी करने से पहले वे 7 साल तक रिलेशनशिप में थे. उनकी पत्नी वेफ़ांग से हैं और जोड़े ने यहां एक फ्लैट खरीदा है. उनका कहना है कि सिक्योरिटी के लिहाज से ये इलाका काफी सेफ है.

SCMP के अनुसार, लिन ने बताया कि वे पहले अपने ऑफिस से एक घंटे की दूरी पर किराए के फ्लैट में रहते थे, लेकिन पत्नी मायके में रहती है, इसलिए पत्नी के साथ अधिक समय बिताना चाहता हूं. उन्होंने ये भी कहा कि ऑफिस के पास क़िंगदाओ में फ्लैट के लिए अधिक खर्च करना पड़ता है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें इंटरसिटी ट्रांसपोर्ट की सुविधा के कारण यात्रा करना बहुत अधिक बोझिल नहीं लगता. मेरी स्थिति को देखते हुए मेरे बॉस मुझसे कभी ओवरटाइम काम करने की अपेक्षा भी नहीं करते हैं.

लिन बोले- जल्द ही सब ठीक हो जाएगा

लिन ने बताया कि फिलहाल होने वाली उनकी यात्रा अस्थायी है क्योंकि मेरी पत्नी क़िंगदाओ में नौकरी की तलाश कर रही है. अगर वह सफल होती है तो हम ऑफिस के पास ही घर ले लेंगे. लिन की कहानी को चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 7 मिलियन से ज़्यादा बार देखा गया है.

उनके पोस्ट पर यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कहा कि दिन में छह घंटे की यात्रा. वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता होगा. बीजिंग में काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि लिन का ट्रैवल टाइम असामान्य नहीं है. बहुत से लोग हैं जो हर दिन इतनी दूर यात्रा करते हैं जो बीजिंग में काम करते हैं और तियानजिन या हेबेई में रहते हैं. एक यूजर ने सवाल पूछते हुए लिखा कि ऐसी लाइफस्टाइल जीने के लिए वह प्रति माह कितना कमाता है?