कभी भी बिना मरीज के इजाजत के बगैर डाक्टर को उसकी जानकारी साझा करने की इजाजत नहीं दी जाती है और अस्पताल की ओर से ऐसा कुछ किया जाता है तो उस पर अटेंडेंट की ओर से एक्शन लेना लाजमी होता है. सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जहां डॉक्टर ने बिना अटेंडट की इजाजत के ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी का वीडियो ऑपरेशन के पांच महीने बाद ऑनलाइन जारी कर दिया.
दरअसल यह खबर चीन की है. जहां एक महीना को तब झटका लगा जब उसे पता चला की जिस हास्पीटल में उनके ब्रेस्ट की सर्जरी हुई थी, वहां के डॉक्टरों ने उस वीडियो को इंटरनेट पर प्रसारित कर दिया है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, गाओ नाम की इस महिला ने जनवरी में सेंट्रल चीन के एक कॉस्मेटिक सर्जरी अस्पताल में ब्रेस्ट एनलार्जमेंट प्रक्रिया करवाई थी.
अब महीनों बाद चीनी सोशल मीडिया प्लेटफार्म Douyin पर कई अन्य महिलाओं के साथ खुद का एक वीडियो देख कर चौंक गई. इस वीडियो में पेशेंट गाओ के सर्जरी और उसके बाद उस स्थान पर लगी पट्टियां और एनेस्थीसिया को दिखाया गया था. इस मामले पर गाओ ने कहा कि उनकी निजता का गंभीर रूप से उल्लंघन किया गया है. गोआ ने बताया, 'मैं बार-बार हॉस्पिटल में फोन कर रही हूं किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है, मेरी मांग है कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की पहचान की जाए और वीडियो को हटा दिया है. साथ ही अस्पताल के अधिकारियों इस माफी मांगनी चाहिए और इस कृत के बदले मुआवजा भी देना चाहिए'.
हालांकि इस पूरे मामले पर अस्पताल ने माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा , वीडियो किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा ली गई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया. हॉस्पिटल की ओर से सर्जरी के बाद सभी फोटो और वीडियो को डिलीट कर दिया जाता है. इसलिए पता लगा पाना असंभव है कि वीडियो किसने बनाया.
वहीं पीड़िता गाओ ने कहा इस मामले पर जोर दे कर कहा है कि अस्पताल को उस व्यक्ति की पहचान करने में सक्षम होना चाहिए. क्योंकि ऑपरेशन थियेटर एक बेहद निजी जगह है और उस क्लिप में डॉक्टर और नर्स की मौजूदगी साफ दिखाई दे रही है, इसलिए यह मुश्किल है कि इस काम को किसी बाहर वालों ने अंजाम दिया होगा. इस पर फिर अस्पताल ने कहा, 'जिस व्यक्ति ने वीडियो बनाया था वो हॉस्पिटल छोड़ कर जा चुका है'. वहीं महिला ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, जहां हॉस्पिटल के ऊपर FIR दर्ज कर लिया गया है.