Viral Video: कोलकाता में एक ऑस्ट्रेलियाई ट्रैवल व्लॉगर के साथ एक अनचाही और असहज घटना हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. ऑस्ट्रेलियाई यूट्यूबर मार्को रोम्स कोलकाता की एक व्यस्त सड़क पर घूम रहे थे. तभी एक युवक रिक्शे में बैठा हुआ उनसे अजीब तरीके से बात करने लगा. युवक बार-बार मार्को से “Kiss me, kiss me here” कहने लगा.
मार्को हैरान हो गए और उन्होंने साफ मना कर दिया. उन्होंने कहा, “Kiss you? No sorry, I’m straight.” लेकिन युवक नहीं माना. वह बार-बार उनके पास आता रहा और यहां तक कि उनका हाथ भी पकड़ लिया. मार्को बार-बार वहां से जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन युवक पीछे पड़ा रहा. आखिरकार मार्को किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकल गए.
वीडियो में मार्को ने कहा, “Wow! Getting bloody molested by people younger than me.” उन्होंने कैप्शन में लिखा, “Why do Indian guys always want you to kiss them?” वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भारी चर्चा शुरू हो गई. ज्यादातर लोग इस घटना की निंदा कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का व्यक्तिगत स्थान और सहमति का सम्मान करना बहुत जरूरी है.
कुछ यूजर्स ने कोलकाता पुलिस को टैग करते हुए लिखा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाया जाना चाहिए. यह घटना भारत में पर्यटकों की सुरक्षा और उनके साथ व्यवहार को लेकर फिर से बहस छेड़ गई है. कई लोगों ने कहा कि ज्यादातर भारतीय अच्छे और मेहमाननवाज होते हैं, लेकिन कुछ घटनाएं देश की छवि खराब करती हैं. मार्को जैसे विदेशी पर्यटक भारत की संस्कृति और जगहों को देखने आते हैं. ऐसी घटनाओं से उनका अनुभव खराब हो जाता है, जो पर्यटन के लिए अच्छा नहीं है.