menu-icon
India Daily

G7 सम्मेलन में वायरल हुआ जेलेंस्की-मेलोनी का वीडियो, अभिवादन को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, जबकि किसी भी दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
G7 सम्मेलन में वायरल हुआ जेलेंस्की-मेलोनी का वीडियो, अभिवादन को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Courtesy: X (@front_ukrainian)

फ्रांस के डोविल-ले-बैंस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक राजनीति, सुरक्षा और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा के साथ-साथ एक वीडियो ने भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर ली हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की मुलाकात का एक छोटा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

दुनिया की सात प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के इस सम्मेलन में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका शामिल हुए. खास गेस्ट के रूप में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हिस्सा लिया.  हालांकि इन महत्वपूर्ण मुद्दों के बीच नेताओं की एक मुलाकात सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रही.

 जेलेंस्की और मेलोनी की मुलाकात

वायरल हो रहे वीडियो में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी एक-दूसरे का अभिवादन करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की व्याख्याएं की जाने लगीं. कुछ उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि अभिवादन के दौरान जेलेंस्की ने मेलोनी के किस करने कोशिश की, जिससे वह कुछ क्षणों के लिए असहज दिखाई दीं. हालांकि इस दावे को लेकर किसी भी सरकारी संस्था, सम्मेलन आयोजकों या दोनों नेताओं के कार्यालयों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या पुष्टि सामने नहीं आई है. ऐसे में वायरल वीडियो से जुड़े दावों को सत्यापित नहीं माना जा सकता.

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया. कई लोगों ने वीडियो की अपनी-अपनी तरह से व्याख्या की. कुछ उपयोगकर्ताओं ने इसे एक सामान्य कूटनीतिक अभिवादन बताया, जबकि अन्य ने दोनों नेताओं की शारीरिक भाषा को लेकर सवाल उठाए.

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और राजनयिक कार्यक्रमों में नेताओं के बीच अभिवादन के कई तरीके देखने को मिलते हैं. विभिन्न देशों और संस्कृतियों के अनुसार हाथ मिलाना, गले मिलना या औपचारिक अभिवादन सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा होते हैं. ऐसे में कई बार किसी छोटे से दृश्य को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की व्याख्याएं सामने आ जाती हैं.G7 सम्मेलन के दौरान सामने आया यह वीडियो भी फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.