menu-icon
India Daily

इस शख्स ने कर दिया कमाल, 24 घंटे में बढ़ाया 10 किलो वजन, जानें क्या ली डाइट

दुपले पतले लोगों को जहां एक किलो वजन बढ़ाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है, वहीं इस शख्स ने मात्र 24 घंटे के अंदर अपना 10 किलो वजन बढ़ा लिया. यही नहीं अब यह शख्स एक और हैरतंगेज कारनामा करने जा रहा है. अब इस शख्स ने दुनिया की सबसे खूंखार मानी जाने वाली शार्क मछलियों के साथ रेस लगाने का फैसला किया है.

India Daily Live
इस शख्स ने कर दिया कमाल, 24 घंटे में बढ़ाया 10 किलो वजन, जानें क्या ली डाइट
Courtesy: social media

Viral News: 56 घंटे में बिना रुके 500 किलोमीटर, नंगे पैर 50 किलो वजनी बैग के साथ 1000 मील दौड़ने वाले और एक पेड़ को थामे ओलंपिक ट्राइथलॉन पूरा करने वाले एथिलिट Ross Edgley ने एक और नया और हैरतंगेज कारनामा कर दिखाया है. जहां एक किलो वजन बढ़ाने के लिए लोगों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है वहीं रॉस एजग्ले ने मात्र 24 घंटे के अंदर 10 किलो वजन बढ़ाकर लोगों को हैरान कर दिया है.

दुनिया की सबसे खूंखार शार्क्स के साथ रेस लगाने जा रहे रॉस

रॉस एजग्ले 22 जुलाई से Nat Geo WILD UK पर प्रसारित होने जा  रही  “Shark vs. Ross Edgley” नाम की डॉक्यूमेंट्री सीरीज में दिखाई देंगे. इस डॉक्यूमेंट्री में वह आपको दुनिया की सबसे खूंखार मानी जाने वाली शार्क्स जैसे  white shark, mako shark और hammerhead से रेस लगाते हुए दिखाई देंगे. इन शार्क्स के बारे में कहा जाता है कि ये इंसान को अपना सबसे बड़ा दुश्मन समझती हैं और उसे मिनटों में निगल जाती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ross Edgley (@rossedgley)

रॉस ने 24 घंटे में कैसे बढ़ाया 10 किलो वजन
38 वर्षीय एथिलीट रॉस एजग्ले ने हाल ही में एक चैलेंज में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने टाइगर शार्क के बराबर खाना था. उन्होंने कहा कि टाइगर शार्क भोजन की तलाश में हजारों मीलों तक चली जाती है और जब उसे भोजन नहीं मिलता तो वह समुद्र में पड़े कचरे जैसे केन आदि को भी निगल जाती है. वे कछुए के खोल, व्हेल के शव, कूड़ेदान के ढक्कन और टायर सब कुछ खा सकती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ross Edgley (@rossedgley)

ये जानना था मकसद

रॉस ने इस तरह का चैंलेंज अपने साथ भी किया. इसके पीछे उनका मकसद यह जानना था कि इंसान 48 घंटों के भीतर कितना वजन कम कर सकता है और बढ़ा सकता है.  इसके लिए पहले उन्होंने 18 घंटों तक  साइकिल चलाकर, दौड़कर ज्यादा से ज्यादा अपना वजन कम करने की कोशिश की. इस दौरान उन्होंने कुछ नहीं खाया और वह काफी पतले हो गए. इसके बाद उन्होंने अपना वजन बढ़ना शुरू किया और 24 घंटे में ही तमाम तरह की चीजें खाकर 10 किलो वजन बढ़ा लिया. बता दें कि रॉस के नाम एक बार में 7 लीटर कस्टर्ड पीने का भी रिकॉर्ड है.

10 किलो वजन बढ़ाने के लिए क्या-क्या खाया
मात्र 24 घंटे में 10 किलो वजन बढ़ाना कोई आसान नहीं था. इसके लिए उन्हें शार्क जैसी डाइट लेने की जरूरत थी. इसके लिए उन्होंने Haribo mix के चार बैग, एक पिज्जा, मछली, चिप्स, बर्गर और फ्राइज, दो साबुत दालचीनी रोटियां, दो फुल इंग्लिश ब्रेकफास्ट,  Ben & Jerry आइसक्रीम के चार ट्यूब और 4 मार्श बार का सेवन किया. 10 किलो वजन बढ़ाने के लिए उन्होंने कुल 41,103 कैलोरी का सेवन किया.