menu-icon
India Daily

चुकाना था 35 हजार का लोन, 11 साल की भतीजी को ही बेच दिया, जानिए फिर क्या हुआ

Viral News: आंध्रप्रदेश के हिंदूपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अपनी मौसी के घर छुट्टियां मनाने आई 11 साल की एक नाबालिक लड़की को बेच दिया गया. मौसी के ऊपर 35,000 रुपये का कर्ज था जिसे चुकाने के लिए मौसी ने अपनी भतीजी को जमींदार के हाथों बेच दिया. मामले की जानकारी के बाद प्रशासन ने बच्ची को रिहा करा लिया है और उसे वापस उसके गृहनगर लाया गया है.

India Daily Live
चुकाना था 35 हजार का लोन, 11 साल की भतीजी को ही बेच दिया, जानिए फिर क्या हुआ
Courtesy: Social Media

Viral News: एक महिला ने अपना कर्ज उतारने के लिए अपनी 11 साल की नाबालिग भतीजी को ही बेच दिया. पुलिस ने बताया कि तुमकुर की 11 वर्ष की लड़की को उसकी मौसी ने कथित तौर पर बेच दिया. मौसी के ऊपर 35,000 रुपये का कर्ज था लेकिन आंध्र प्रदेश के हिंदूपुर में तुमकुर शहर की पुलिस सफलतापूर्वक नाबालिग बच्ची को उसके होमटाउन वापस ले आई है. तुमकुर जिला श्रम अधिकारी के. तेजावती ने बताया कि नाबालिग लड़की को अप्रैल में छुट्टियों के लिए हिंदूपुर में उसकी मौसी के घर भेजा गया था क्योंकि वह चौथी कक्षा में पढ़ रही थी.

मौसी ने अपनी बहन से वादा किया था कि वह लड़की की देखभाल करेगी लेकिन कथित तौर पर उसने उसे बेच दिया.  मौसी ने कर्ज चुकाने के लिए अपनी भतीजी को 35,000 रुपये में जमींदार श्रीरामुलु को बेच दिया था.

कर्ज चुकाने की मांग 

जमींदार श्रीरामुलु ने लड़की को बंधक बना लिया और उसे बत्तख चराने के लिए मजबूर किया. जून के आखिरी हफ्ते में जब उसकी मां चौदम्मा हिंदूपुर गई तो उसने पाया कि उसकी बेटी मकान मालिक के साथ काम कर रही है तब उन्होंने तुरंत अपनी बेटी की रिहाई की मांग की. हालांकि जमींदार ने उसकी बेटी को उसे सौंपने से मना कर दिया और पहले कर्ज चुकाने की मांग की. 

बच्ची को वापस लाई पुलिस 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, के. तेजावती ने को बताया चौदम्मा ने 3 जुलाई को मुझसे शिकायत की गई. शिकायत के बाद मैंने एसपी को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराया. इसके बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की.  पुलिस ने बच्ची को ढूंढ निकाला और बुधवार को उसे सुरक्षित गृहनगर तुमकुरु वापस ले आई. पुलिस ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी.