रायगड़: महाराष्ट्र के रायगड़ जिले में भारी बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया है. HPCL पतालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट में पानी भर गया और करीब 3000 LPG सिलेंडर (भरे हुए और खाली दोनों) पतालगंगा नदी में बह गए. यह प्लांट पनवेल तालुका के MIDC चावणे इलाके में स्थित है. भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ ने प्लांट में रखे सिलेंडरों को नदी के तेज बहाव में ले लिया.
रायगड़ के जिलाधिकारी किशन जावले ने आम लोगों को चेतावनी जारी की है. उन्होंने कहा कि नदी में या किनारे मिलने वाले किसी भी सिलेंडर को हाथ न लगाएं, घर न ले जाएं और न ही खोलने की कोशिश करें.
🚨 BREAKING: Flood Chaos at HPCL Patalganga LPG Plant!
Heavy rains trigger massive flooding — nearly 3,000 gas cylinders swept into the river by strong currents.
District Collector urges: DO NOT touch or take any floating cylinders. They can be dangerous/leaking. Report to… pic.twitter.com/nerEJWCdnU— Public News X (@PublicNewsX) July 8, 2026Also Read
जिलाधिकारी ने कहा, “इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि ये सिलेंडर गैस से भरे हैं या खाली हैं. ये सुरक्षित हैं या नहीं, कुछ भी पता नहीं. जिज्ञासा में या इस्तेमाल के लिए उठाना बहुत खतरनाक हो सकता है. गैस लीक होने, आग लगने या ब्लास्ट का खतरा रहता है.” उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर नदी में या किनारे कोई सिलेंडर दिखे तो तुरंत पुलिस या प्रशासन को सूचित करें. खुद कुछ भी करने की कोशिश न करें.
अभी प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है. टीमों को नदी में बह गए सिलेंडरों को ढूंढने और निकालने के लिए भेजा गया है. यह घटना लोगों के लिए सबक है कि प्राकृतिक आपदा के समय सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना कितना जरूरी होता है.