menu-icon
India Daily

ट्रेन के फर्स्ट एसी को बना दिया सुहागरात का कमरा, Viral Video देख लोगों की आंखें रह गईं खुली

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रेन के फर्स्ट एसी को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया गया है. इस अनोखी सजावट को देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो पर लगातार मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
ट्रेन के फर्स्ट एसी को बना दिया सुहागरात का कमरा, Viral Video देख लोगों की आंखें रह गईं खुली
Courtesy: X (@lakshaymehta08)

अगर कोई कहे कि सुहागरात का कमरा होटल या घर नहीं बल्कि ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे में भी तैयार किया जा सकता है, तो शायद यकीन करना मुश्किल हो. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को यही नजारा दिखाया है. वीडियो में ट्रेन के एक निजी कूपे को फूलों और अट्रैक्टिव सजावट से इस तरह तैयार किया गया कि वह किसी शानदार शादी के कमरे जैसा दिखाई देने लगा. इसी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से चर्चा बटोर रहा है.

ट्रेन का अपार्टमेंट बना सुहागरात कमरा 

वायरल वीडियो में प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन के फर्स्ट एसी कूपे का दरवाजा खुलते ही एक अलग ही सीन दिखाई देता है. सामान्य रूप से साधारण दिखने वाला डिब्बा पूरी तरह बदला हुआ नजर आता है. उस अपार्टमेंट को देखकर सब हैरान रह जाते हैं, क्योंकि वो कोई आम सजावट नहीं थी बल्कि उसे एक नवविवाहित जोड़े के सुहागरात के लिए सजाया गया था. जिस  कारण अब ट्रेन का वो अपार्टमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है. 

फूलों से सजावट ने खींचा ध्यान

कूपे के भीतर सफेद चादर बिछाकर फूलों से दिल का आकार बनाया गया है. फर्श पर भी फूलों की सजावट की गई है और खिड़कियों पर सुंदर पर्दे लगाए गए हैं. पूरे केबिन की साज-सज्जा को इस तरह तैयार किया गया कि वह किसी लग्जरी कमरे जैसा महसूस हो. यही अनोखा अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

यह वीडियो इंस्टाग्राम के एक अकाउंट से साझा किया गया है. कुछ ही समय में इसे लाखों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में लाइक भी मिले हैं. वीडियो की खास बात यह है कि ट्रेन जैसी सामान्य जगह को रचनात्मक तरीके से सजाकर नया रूप दिया गया है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

यूजर्स ने दिए दिलचस्प रिएक्शन

वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. कई लोगों ने सजावट की तारीफ की, जबकि कुछ ने इसे बेहद अनोखा प्रयोग बताया. कुछ यूजर्स ने लिखा कि यह देखकर उन्हें अपनी शादी के खास पल याद आ गए, वहीं कई लोगों ने इस कल्पना की सराहना करते हुए इसे शानदार बताया.