क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत और गंभीर छवि के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ ने फ्लाइट में एक फैन के साथ ऐसा व्यवहार किया कि सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है. इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे तीन भाई-बहनों की मुलाकात अचानक राहुल द्रविड़ से हो गई. फैंस ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा और द्रविड़ ने भी बिना किसी झिझक के उनकी खुशी में शामिल होते हुए ऑटोग्राफ दे दिया.
इस पूरी मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में राहुल द्रविड़ फ्लाइट में नजर आ रहे हैं और एक फैन उनसे ऑटोग्राफ लेता दिखाई देता है. इस दौरान द्रविड़ का शांत और विनम्र अंदाज फैंस को काफी पसंद आया.
दरअसल, तीनों भाई-बहन इंडिगो की फ्लाइट से सफर कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर पड़ी. द्रविड़ को अपने बीच देखकर वे काफी उत्साहित हो गए. उनमें से एक ने द्रविड़ के पास जाकर ऑटोग्राफ मांगा, जबकि दूसरे ने इस खास पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने इंडिगो फ्लाइट में अपने विनम्र अंदाज से यात्रियों का दिल जीत लिया। उनका यह खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। #RahulDravid #IndiGo #ViralVideo #CricketNews #IndiaDaily24x7 https://t.co/KhTlZWcCWD
— India Daily 24x7 (@IndiaDaily_24X7) October 19, 2026Also Read
राहुल द्रविड़ ने फैन को निराश नहीं किया और ऑटोग्राफ देने के साथ उससे कुछ बातचीत भी की. लैंडिंग के बाद भी इन फैंस की द्रविड़ से दोबारा मुलाकात हो गई. एयरपोर्ट बस में भी उन्होंने राहुल द्रविड़ को देखा और इस पल को कैमरे में कैद कर लिया. इस तरह एक ही सफर में क्रिकेट के दिग्गज से दो बार मुलाकात ने इन भाई-बहनों के सफर को यादगार बना दिया.
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @bhai.saaabb से शेयर किया गया. इसके साथ कैप्शन में लिखा गया, 'Indiranagar ka goonda, in real life he’s actually very sweet.' यही कैप्शन इस वीडियो को और दिलचस्प बना रहा है. दरअसल, यह लाइन राहुल द्रविड़ से जुड़े एक पुराने विज्ञापन की वजह से इंटरनेट पर काफी मशहूर हुई थी.
विज्ञापन में आमतौर पर बेहद शांत नजर आने वाले राहुल द्रविड़ को गुस्से में अपना अलग ही रूप दिखाते हुए देखा गया था. ट्रैफिक में फंसे द्रविड़ गुस्सा करते हुए खुद को 'इंदिरानगर का गुंडा' बताते हैं. उनका यह अंदाज उनके वास्तविक व्यक्तित्व से बिल्कुल अलग था, इसलिए विज्ञापन का यह डायलॉग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
राहुल द्रविड़ की पहचान हमेशा एक शांत, अनुशासित और सॉफ्ट-स्पोकन क्रिकेटर की रही है. मैदान पर मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य बनाए रखने वाले द्रविड़ का यह विज्ञापन वाला गुस्सा लोगों को इतना पसंद आया कि 'इंदिरानगर का गुंडा' एक लोकप्रिय इंटरनेट मीम बन गया.
अब इंडिगो फ्लाइट का यह वीडियो उसी पुराने मीम को फिर चर्चा में ले आया है. एक तरफ वीडियो में द्रविड़ का बेहद विनम्र और सहज अंदाज नजर आ रहा है, वहीं कैप्शन में उनके मशहूर 'इंदिरानगर का गुंडा' वाले अवतार का मजाकिया जिक्र किया गया है. सोशल मीडिया यूजर्स को यही विरोधाभास काफी पसंद आ रहा है.