menu-icon
India Daily

कार खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस ऑटोमेकर कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान

कंपनी ने प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से ऐसा किया गया है, बढ़ी हुई कीमतें 1 फरवरी से लागू होंगी.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
कार खरीदने का मन बना रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस ऑटोमेकर कंपनी ने किया कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान

हाइलाइट्स

  • टाटा मोटर्स ने किया ईवी और पैसेंजर व्हीकल्स के दाम बढ़ाने का ऐलान
  • 1 फरवरी से लागू होंगी बढ़ी हुई कीमतें

चार पहिया वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बुरी खबर है. दरअसल, ऑटो मेकर कंपनी टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक वाहनों समेत अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 0.7 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने रविवार को एक प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी. कंपनी ने कहा कि बढ़ी हुई दरें 1 फरवरी से प्रभावी होंगी.

इनपुट कॉस्ट बढ़ने से बढ़ी कीमत

मामले के जानकार कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई उत्पादन लागत को संतुलित करने के लिए वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

FY24 में कैसी रही कंपनी की गाड़ियों की सेल

वहीं इस महीने की शुरुआत में इस ऑटोमेकर कंपनी ने कहा था कि उसकी वैश्विक थोक बिक्री FY24 की तिमाही में सालाना आधार पर 9 प्रतिशत बढ़कर 3,38,177 हो गई है. कंपनी के कॉमर्शियल वाहनों और टाटा देवू रेंज ने Q3 FY24 में 98,679 यूनिट्स की वैश्विक थोक बिक्री दर्ज की, जो साल-दर-साल 1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.

वहीं पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कंपनी ने Q3 FY24 में  1,38,455 यूनिट्स की  वैश्विक थोक बिक्री दर्ज की है जो साल दर साल 5 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाती है.

JLR सेग्मेंट में सालाना 27 प्रतिशत की ग्रोथ

वहीं कंपनी की जेएलआर सेग्मेंट की Q3 FY24 में वैश्विक थोक बिक्री  101,043 यूटिस रही जो कि सालाना आधार पर 27 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है. इस तिमाही में कंपनी ने 12,149 जैगुवार और  88,8945 लैंड रोवर बेचीं.

टाटा मोटर्स ने कहा किया कि इन आंकड़ों में सीजेएलआर की मात्रा शामिल नहीं है, जो जेएलआर और चेरी ऑटोमोबाइल्स के बीच एक जॉइंट वेंचर और जेएलआर की एक अनकंसॉलिडेडेट सहायक कंपनी है.

मारुति सुजुकी ने भी बढ़ाईं कार की कीमतें

बता दें कि टाटा मोटर्स एकमात्र वाहन निर्माता कंपनी नहीं है जिसने कीमतों में वृद्धि का ऐलान किया है. इससे पहले मारुति सुजुकी इंडिया ने 16 जनवरी को भारत में अपनी कारों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया था. कंपनी ने कहा था कि महंगाई और कमोडिटी की बढ़ती कीमतों के कारण कीमतों को बढ़ाया जा रहा है.