नई दिल्ली: कई बार होता है कि हमें अचानक से पैसे की जरूरत पड़ जाती है, जिसका इंतजाम करना कई बार मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लोगों को मजबूरी में लोन लेना पड़ जाता है. अब लोग लेने के भी कई तरीके हैं. एक तो क्रेडिट कार्ड और दूसरा पर्सनल लोन, जिनके जरिए आप आसानी से ईएमआई देकर लोन ले सकते हैं. इसके लिए कुछ शर्ते भी होती हैं, जो लोन देने से पहले पढ़ लेना जरूरी है.
हालांकि, किसी भी तरह के लोन लेने के लिए आपको कुछ बातों पर गौर करना होगा, जिससे आप यह समझ पाएं कि क्रेडिट कार्ड या फिर पर्सनल लोन, कहां से आपको ब्याज कम पड़ेगा. यहां हम आपको दोनों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप यह फैसला कर पाएं कि कहां से लोन लेना आपके लिए सही रेहगा.
आप बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों के साथ-साथ दूसरे संस्थानों से भी पर्सनल लोन ले सकते हैं. इन अनसिक्योर्ड लोन में तय समय के लिए फिक्स्ड मंथली रीपेमेंट इंस्टॉलमेंट होती हैं, जिसे ईएमआई कहते हैं. हर बैंक या संस्थान की ब्याज दर अलग-अलग होती है.
क्रेडिट कार्ड EMI कस्टमर्स को महंगे पेमेंट को छोटे, ज्यादा आसानी से मैनेज करने में मदद करती है. इसमें आपको बड़े खर्चों को क्लब कर ईएमआई बनवा सकते हैं. क्रेडिट कार्ड EMI पर्सनल लोन की तुलना में ज्यादा इंटरेस्ट रेट पर फाइनेंस देती हैं. क्रेडिट कार्ड EMI में क्रेडिट रीपेमेंट पीरियड होता है जो तीन से चौबीस महीने तक होता है.
क्रेडिट कार्ड पर ब्याज देना ज्यादा महंगा बढ़ सकता है, क्योंकि इनका इंटरेस्ट रेट समय के साथ बढ़ता रहता है.
पर्सनल लोन की बात करें तो कस्टमर्स को ज्यादा टेन्योर की सुविधा मिलती है. ऐसे में कम ईएमआई के साथ आप लंबे समय तक आसानी से पेमेंट कर सकते हैं.
आपको ज्यादा लोन अमाउंट के लिए क्रेडिट कार्ड EMI के बजाय पर्सनल लोन चुनना चाहिए क्योंकि पर्सनल लोन पर क्रेडिट लिमिट की कोई रोक नहीं होती है.
क्रेडिट कार्ड ईएमआई की तुलना में अगर आप पर्सनल लोन की पेमेंट सही समय पर करते हैं तो आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता रहता है.
क्रेडिट कार्ड EMI महंगे डिवाइस या अप्लायंसेज को खरीदने के लिए सही है. इसके साथ ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल आप सैलरी या कहीं से फंड मिलने से पहले जरूरी खर्चों के लिए कर सकते हैं. EMI के जरिए ज्यादा इंटरेस्ट वाले क्रेडिट कार्ड लोन का पेमेंट करना एक अच्छा विकल्प है.
अगर आपको बड़े खर्चे करने हैं, जिसमें घर की मरम्मत, शादी या एजुकेशनल फीस शामिल हैं, तो इसके लिए पर्सनल लोन EMI सही रहेगा. वहीं, क्रेडिट कार्ड EMI लोन तब सही रहेगा अगर आपको कुछ छोटा अमाउंट चाहिए या फिर हर महीने के खर्चों को मैनेज का जरिया चाहिए.