menu-icon
India Daily

'जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट' के सपने को लेकर आगे बढ़ा भारतीय उद्योग परिसंघ लुधियाना, आयोजित किया इंटरैक्टिव वर्कशॉप

नई दिल्ली: सीआईआई लुधियाना जोन ने एमएसएमई विभाग और सिटी नीड्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अपने सदस्यों के लिए जेडईडी (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट) पर इंटरएक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया.

Vineet Kumar
Edited By: Vineet Kumar
'जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट' के सपने को लेकर आगे बढ़ा भारतीय उद्योग परिसंघ लुधियाना, आयोजित किया इंटरैक्टिव वर्कशॉप

नई दिल्ली: सीआईआई लुधियाना जोन ने एमएसएमई विभाग और सिटी नीड्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से अपने सदस्यों के लिए जेडईडी (जीरो डिफेक्ट जीरो इफेक्ट) पर इंटरएक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया.  एवन साइकिल्स लिमिटेड के परिसर में शुक्रवार को सीआईआई के करीब 40 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया.

एमएसएमई के सदस्यों को होगा फायदा

सीआईआई, लुधियाना जोन और जेएमडी एवन साइकिल्स लिमिटेड के अध्यक्ष ऋषि पाहवा ने कहा कार्यक्रम की शुरुआत में ही कहा कि जेईडी सर्टिफिकेशन एक ऐसा जागरुकता अभियान है जो कि मध्य और लघु उद्योगों को जीरो डिफेक्ट और जीरो इफेक्ट के उद्देश्य से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है. जेईडी सर्टिफिकेशन ऐसी चीजों को बढ़ावा देता है जो कि लोगों को एमएसएमई चैम्पियन बनने की प्रेरणा देता है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएसएमई के निदेशक श्री वीरिंदर शर्मा ने कहा कि भारत सरकार हमारे उद्योग जगत खासतौर से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को जीरो डिफेक्ट के तहत चीजों का निर्माण करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि इनकी वजह से पर्यावरण पर जीरो इफेक्ट पड़े और लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें.

जब मिलेगी पहचान तो बढ़ेगी वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा

श्री मनीत दीवान, निदेशक, सिटी नीड्स इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड, जेडईडी कार्यशाला के लिए वक्ता, ने जेडईडी योजना, पंजीकरण प्रक्रिया और लाभों का संक्षिप्त परिचय दिया और बताया कि इस योजना के तहत कैसे सीआईआई की इस योजना के तहत एमएसएमई के सदस्य विभिन्न स्तर पर गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल के साथ सर्टिफिकेट हासिल कर सकते हैं.

इस इंटरैक्टिव सेशन में सीआईआई के सहायक निदेशक कुंदन लाल, सिटी नीड्स इनोवेशन के सीईओ परमजीत सिंह, एवीपी-एवन साइकिल्स लिमिटेड के डॉ दीपक जैन, हरजाई, एस, दास अनाश्वर नागपाल, शुभम राणा, हरजिंदर सिंह, प्रवीण कुमार, जसदीप सिंह, अक्षय अग्रवाल, गुरपाल सिंह, लखविंदर सिंह डॉ. धर्मवीर उप्पल सहित कई प्रमुख सदस्यों ने भाग लिया.  

इसे भी पढ़ें- MP के इन जिलों में उतरेगा सीएम शिवराज का उड़न खटोला, बनाएंगे चुनावी माहौल, टटोलेंगे जनता की नब्ज