menu-icon
India Daily

PM Kisan 22th Installment: लाभार्थी तुरंत बनवाएं फॉर्मर आईडी कार्ड, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त, यहां जानें पूरी प्रोसेस

केंद्र सरकार द्वारा किसानों के मदद के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है. हालांकि अब इस योजना के लाभ को पाने के लिए फार्मर आईडी कार्ड बनवाना अनिवार्य हो गया है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
PM Kisan 22th Installment: लाभार्थी तुरंत बनवाएं फॉर्मर आईडी कार्ड, नहीं तो रुक जाएगी 22वीं किस्त, यहां जानें पूरी प्रोसेस
Courtesy: X (@bandisanjay_bjp)

देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है. जिसमें से एक किसान सम्मान निधि योजना का भी नाम है. इस योजना से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस योजना से जुड़े  लाभ पाने के लिए फार्मर आईडी होना अनिर्वाय है.

बिहार में 50 लाख से भी अधिक किसानों के पास फार्मर आईडी नहीं है. ऐसे में इन किसानों के पैसे रोके जा सकते हैं. अगर सरकार आप चाहते हैं कि सरकार के इस योजना की 22 किस्त भी आपके खाते में बिना किसी परेशानी के आ जाए तो इसके लिए आपको समय रहते रजिस्ट्रेशन करना होगा.

बिहार के किसानों को हो सकता है नुकसान

बिहार में भारी संख्या में किसान इस योजना का फायदा उठा रहे हैं. ऐसे में किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए लिए सरकार द्वारा फार्मर रजिस्ट्री महाअभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत किसानों को 6 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. जिसके बाद एक आईडी कार्ड जारी किए जाएंगें, जो उनकी आधिकारिक पहचान भी होगी. इस आईडी की मदद से ना केवल इस योजना में लाभ मिलेगा बल्कि भविष्य में किसानों से जुड़े आने वाले अन्य कई योजनाओं का भी लाभ उठा पाएंगे. अगर आप भी इस आईडी कार्ड को बनवाना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होना जरूरी है. 

ऐसे बना सकते हैं अपना फार्मर आईडी कार्ड 

किसान आईडी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले Bihar Agristack की वेबसाइट पर जाएं और वहां नए अकाउंट बनाने के लिंक पर क्लिक करें. वहां पर नंबर डालकर ओटीपी की जरिए अकाउंट बनाएं. इसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करें और पूरी जानकारी भरने के बाद फार्म को सबमिट कर दे. अगर आप चाहें तो यह रजिस्ट्रेशन सुविधा केंद्र पर जाकर भी कर सकते हैं. बजट पेश होने के बाद से किसान इस योजना के अगले किस्त का इंतजार कर रहे हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक इस महीने के अंतिम में 22वी किस्त जारी की जा सकती है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.