वडोदरा: WPL 2026 का फाइनल मुकाबला वडोदरा के कोटंबी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया है. जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर फाइनल में निराशा हाथ लगी.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ. इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर दूसरी बार WPL ट्रॉफी अपने नाम कर ली. इससे पहले आरसीबी ने साल 2024 में भी यह खिताब जीता था.
𝘾.𝙃.𝘼.𝙈.𝙋.𝙄.𝙊.𝙉.𝙎 🏆🏆
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Royal Challengers Bengaluru have Claimed the Crown once again in spectacular fashion to clinch the #TATAWPL 2026 title ❤️#ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final | @RCBTweets pic.twitter.com/JDKUm3BDqk
दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर फाइनल में पहुंचकर भी चैंपियन बनने से चूक गई. यह लगातार चौथा मौका था, जब दिल्ली की टीम ने फाइनल खेला, लेकिन ट्रॉफी हाथ नहीं आ सकी. गौरतलब है कि 2023 और 2025 के WPL सीजन मुंबई इंडियंस ने जीते थे.
𝗔𝗥𝗘 𝗬𝗢𝗨 𝗡𝗢𝗧 𝗘𝗡𝗧𝗘𝗥𝗧𝗔𝗜𝗡𝗘𝗗? 🤩
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
An incredible finish to #TATAWPL 2026 as @RCBTweets clinch an absolute thriller to win their Title No. 2⃣ 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/9sgUo0XSZa#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDC | #Final pic.twitter.com/sTZtNXQ3Ue
मैच की बात करें तो, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए और आरसीबी को जीत के लिए 204 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. दिल्ली की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें आठ चौके शामिल थे.
उनके अलावा लॉरा वोल्वार्ट ने 25 गेंदों में 44 रनों की उपयोगी पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज लिजेल ली ने भी आक्रामक अंदाज दिखाया और 30 गेंदों पर 37 रन बनाए. अंत में चिनेले हेनरी ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों पर नाबाद 35 रन ठोके, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. आरसीबी की ओर से नादिन डिक्लर्क, सयाली सतघरे और अरुंधति रेड्डी को एक-एक विकेट मिला.
204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने ग्रेस हैरिस का विकेट जल्दी गंवा दिया. इसके बाद स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने पारी को संभालते हुए शानदार बल्लेबाजी की. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों पर 165 रनों की ऐतिहासिक साझेदारी हुई, जो WPL इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी बन गई. जॉर्जिया वोल ने 54 गेंदों पर 79 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल थे. उनके आउट होने के बाद ऋचा घोष क्रीज पर आई, लेकिन वह सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गई.
इसके बाद सारी जिम्मेदारी स्मृति मंधाना पर आ गई. उन्होंने दबाव में भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 87 रन बनाए. उनकी इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे. इस जीत के साथ आरसीबी ने WPL 2026 का खिताब जीतकर अपनी मजबूत टीम और शानदार प्रदर्शन का प्रमाण दिया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर निराशा का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला महिला क्रिकेट के इतिहास के सबसे यादगार फाइनल मैचों में शामिल हो गया.