menu-icon
India Daily

MP के इन जिलों में उतरेगा सीएम शिवराज का उड़न खटोला, बनाएंगे चुनावी माहौल, टटोलेंगे जनता की नब्ज

MP Election 2023: सीएम शिवराज 21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच भोपाल, शिवपुरी, दतिया, सेवढ़ा, शिवपुरी, शहडोल, दमोह, छिंदवाड़ा, बैतल, जबलपुर जिले का दौरा करेंगे और तमाम कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

Avinash Kumar Singh
MP के इन जिलों में उतरेगा सीएम शिवराज का उड़न खटोला, बनाएंगे चुनावी माहौल, टटोलेंगे जनता की नब्ज

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की चुनावी रणभेरी बजने में अभी कुछ महीनों का वक्त बाकी है लेकिन सूबे का सियासी तपिश बढ़ता ही जा रहा हैं. बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. चुनावी साल है तो जाहिर तौर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पार्टी को दुबारा सत्ता में लाने के लिए जी जान से जुटे हुए है.  

सीएम शिवराज सिंह चौहान हर दिन किसी न किसी जिले में आयोजित समारोह में इन दिनों हिस्सा ले रहे है और जनता से संवाद स्थापित कर रहे है. मिली जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान अगले 5 दिन में 10 जिलों के दौरे पर रहने वाले है.

5 दिन में इन 10 जिलों का सीएम शिवराज करेंगे तूफानी दौरा

सीएम शिवराज  21 अगस्त से 25 अगस्त के बीच भोपाल, शिवपुरी, दतिया, सेवढ़ा, शिवपुरी, शहडोल, दमोह, छिंदवाड़ा, बैतल, जबलपुर जिले का दौरा करेंगे और तमाम कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

सीएम शिवराज सिंह चौहान 21 अगस्त को भोपाल दौरे पर रहने वाले है जहां वह शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण करेंगे. इसी दिन शिवपुरी जिले के पिछोर में महिला सम्मेलन होगा वहां शिरक्त करेंगे. उसके बाद दतिया जिले में दतिया एयरपोर्ट के विस्तार के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे.

22 अगस्त को सीएम शिवराज दतिया जिले के सेवढ़ा में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और शिवपुरी जिले के पोहरी में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्राहकों सामग्री का वितरण किया जाएगा. इसी दिन भोपाल में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना कार्यक्रम में शामिल होंगे.

23 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल जिले में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्कूटी वितरण के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसी दिन दमोह में महिला सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे.

24 अगस्त को सीएम चौहान कांग्रेस नेता कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में हनुमान लोक परियोजना का भूमि पूजन करेंगे. इसके साथ ही साथ रोजगार दिवस एवं महिला सम्मेलन का कार्यक्रम भी रहेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री चौहान इसी दिन बैतूल जिले में मुख्यमंत्री चरण पादुका योजना के अंतर्गत सामग्री वितरित करेंगे. वहीं  25 अगस्त को मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर में महिला सम्मेलन को संबोधित करेंगे और सुराज कॉलोनी का शुभारंभ करेंगे.

यह भी पढ़ें: "वो दिन दूर नहीं जब Google पर सर्च होगा 'घोटाला'' और स्क्रीन पर CM शिवराज की तस्वीर....", कमलनाथ ने आरोप पत्र के जरिए बोला करारा हमला

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट

इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड में आ गयी है. बीजेपी ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए 39 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. भोपाल मध्य से ध्रुवनारायण सिंह और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को टिकट दिया गया है. भिंड के गोहद से BJP अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य को टिकट दिया गया है. जबकि पिछोर सीट से प्रीतम लोधी को मैदान में उतारा गया है. दरअसल ब्राह्मणों पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले प्रीतम लोधी की बीजेपी में वापसी के बाद उनको टिकट दिया गया है.वो पूर्व सीएम उमा भारती के करीब माने जाते हैं. छतरपुर से पूर्व मंत्री ललिता यादव, चाचौड़ा से प्रियंका मीणा को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

"कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं 2023 का मॉडल"

मध्य प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने राज्य की बीजेपी की शिवराज सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है. कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर करारा हमला बोलते हुए दावा किया कि यह आरोप पत्र राज्य सरकार के कार्यकाल में हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करता है. सरकार में आने पर बीजेपी के 250 से ज्यादा घोटाले की फाइलें खुलवाने के सवाल पर कमलनाथ ने बड़ा दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा कि"अब कमलनाथ 2018 का मॉडल नहीं है यह 2023 का मॉडल है"

यह भी पढ़ें: "गठबंधन हो या ना हो,सभी सात सीटों पर खुद को करेंगे मजबूत... AAP नासमझ है तो मैं क्या करूं?", संदीप दीक्षित का बड़ा बयान