menu-icon
India Daily

कैमरे से हटने को तैयार नहीं थे ट्रंप... अमेरिकी राष्ट्रपति की हरकत पर मचा बवाल, फीफा अध्यक्ष को उठाना पड़ा कदम

फीफा विश्व कप 2026 फाइनल समारोह में डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी चर्चा में रही जब स्पेन के जश्न के दौरान उन्हें पोडियम से हटने में समय लगा और प्रमुख इन्फेंटिनो को अंततः हस्तक्षेप करना पड़ा.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
कैमरे से हटने को तैयार नहीं थे ट्रंप... अमेरिकी राष्ट्रपति की हरकत पर मचा बवाल, फीफा अध्यक्ष को उठाना पड़ा कदम
Courtesy: X (@JacobsBen)

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल के बाद पुरस्कार समारोह में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक्टिविटी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. ट्रंप को सुर्खियां बटोरने की ललक है, और यह बात जगजाहिर है. फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल समारोह में भी कुछ ऐसा ही हुई. इस कार्यक्रम में भी अमेरिकी राष्ट्रपति कैमरे की नजरों में बने रहने की पूरी कोशिश की और ट्रंप स्पेन के पोडियम पर खिताब जीतने का जश्न मनाते समय कुछ हद तक सफल भी रहे. 

कप्तान रोड्रि और फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो की प्रतिक्रियाओं ने इस घटना को और ज्याद सुर्खियों में ला दिया. समारोह के वीडियो तेजी से वायरल हुए और लोगों ने इस पूरे मामले पर अपनी राय रखी.

पोडियम पर ट्रंप की मौजूदगी बनी चर्चा का कारण

फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह में डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के कप्तान रोड्रि को ट्रॉफी सौंपी. लेकिन इसके बाद भी ट्रंप काफी देर तक पोडियम पर मौजूद रहे, जिससे खिलाड़ियों के जश्न का क्रम प्रभावित होता दिखा.

रोड्रि और इन्फेंटिनो ने किया हटने का इशारा

रिपोर्ट के अनुसार, रोड्रि ने इशारों के जरिए ट्रंप को एक तरफ जाने का संकेत दिया. इसके बावजूद ट्रंप तुरंत वहां से नहीं हटे. स्थिति को देखते हुए फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो को आगे आकर हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने ट्रंप को पोडियम के किनारे तक ले जाने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गए. एक अन्य वीडियो में अर्जेंटीना के डिफेंडर क्रिस्टियन रोमेरो और ट्रंप के बीच हाथ मिलाने को लेकर भी चर्चा हुई. समारोह के दौरान ट्रंप की मौजूदगी और खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया को लेकर इंटरनेट पर अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं.

मैच के दौरान भी ट्रंप रहे आकर्षण का केंद्र

फाइनल मुकाबले के दौरान डोनाल्ड ट्रंप फीफा प्रमुख इन्फेंटिनो के साथ बैठे थे. न्यूयॉर्क के बाहर स्थित स्टेडियम में मौजूद करीब 80 हजार दर्शकों के सामने उन्होंने स्पेन की जीत देखी. पुरस्कार समारोह में ट्रंप और इन्फेंटिनो के मैदान पर आने पर कुछ दर्शकों की ओर से विरोध भी देखने को मिला.