नई दिल्ली: आज के डिजिटल दौर में स्मार्ट टीवी हर घर में मौजूद है. दिनभर की थकान के बाद लोग टीवी देखते हैं और फिर रिमोट से बंद कर सो जाते हैं.
लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि यह आदत धीरे-धीरे नुकसान पहुंचाती है. तकनीकी जानकार मानते हैं कि स्मार्ट टीवी का प्लग रात में निकालना कई तरह से फायदेमंद होता है.
रिमोट से बंद करने पर स्मार्ट टीवी पूरी तरह ऑफ नहीं होता. वह स्टैंडबाय मोड में चला जाता है और पूरी रात बिजली लेता रहता है. छोटे टीवी सालभर में 100 से 150 रुपये तक का अतिरिक्त खर्च बढ़ा सकते हैं. बड़े टीवी में यह आंकड़ा 300 रुपये तक पहुंच सकता है. प्लग निकालने से यह बेकार खपत तुरंत रुक जाती है.
अक्सर लोग टीवी के साथ स्टेबलाइजर नहीं लगाते. रात के समय वोल्टेज कम या ज्यादा होने पर टीवी को नुकसान पहुंच सकता है. कई बार सिर्फ प्लग लगे रहने से ही इलेक्ट्रिक फॉल्ट हो जाता है. सोने से पहले प्लग निकालने पर यह खतरा लगभग खत्म हो जाता है.
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की एक तय उम्र होती है. स्टैंडबाय मोड में भी टीवी के अंदर लगातार करंट चलता रहता है, जिससे उसके पार्ट्स पर दबाव पड़ता है. इससे धीरे-धीरे डिवाइस की लाइफ कम होती है. रात में प्लग निकालने से टीवी लंबे समय तक बेहतर स्थिति में रहता है.
स्मार्ट टीवी भी स्मार्टफोन की तरह समय-समय पर रीस्टार्ट होने से बेहतर काम करता है. प्लग निकालने से कैशे मेमोरी साफ होती है और छोटे सॉफ्टवेयर ग्लिच दूर हो जाते हैं. इसका असर टीवी की स्पीड और स्मूदनेस पर साफ दिखता है.
स्टैंडबाय मोड में भी स्क्रीन के पिक्सल और ट्रांजिस्टर पर हल्का करंट रहता है. इससे समय के साथ ब्राइटनेस कम हो सकती है. रातभर टीवी को पूरी तरह बंद रखने से पिक्चर क्वालिटी लंबे समय तक क्रिस्प बनी रहती है.