menu-icon
India Daily

WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये 6 गलतियों, बंद हो जाएगा आपका अकाउंट

WhatsApp इस्तेमाल करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. कंपनी की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्पैम, अनचाहे मैसेज, बल्क मैसेजिंग और गलत तरीके से यूजर डेटा इकट्ठा करने जैसी गतिविधियों पर अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

Shilpa Shrivastava
WhatsApp पर भूलकर भी न करें ये 6 गलतियों, बंद हो जाएगा आपका अकाउंट
Courtesy: Pinterest

WhatsApp Account Ban: WhatsApp आज के समय में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. चैटिंग से लेकर कॉल, फोटो-वीडियो शेयरिंग और ग्रुप बातचीत तक, करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. लेकिन WhatsApp इस्तेमाल करते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है. कंपनी की गाइडलाइंस के मुताबिक, स्पैम, अनचाहे मैसेज, बल्क मैसेजिंग और गलत तरीके से यूजर डेटा इकट्ठा करने जैसी गतिविधियों पर अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

1. बार-बार अनचाहे मैसेज न भेजें:

अगर कोई व्यक्ति आपसे कहता है कि उसे दोबारा मैसेज न करें, तो उसकी बात का सम्मान करें. लगातार मैसेज भेजना या किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क बनाए रखना जो ऐसा नहीं चाहता, आपके अकाउंट के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. WhatsApp ऐसे मामलों में कार्रवाई कर सकता है.

2. बल्क और ऑटोमेटेड मैसेजिंग से बचें:

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों को ऑटोमेटिक मैसेज भेजना WhatsApp के नियमों के खिलाफ हो सकता है. इसी तरह ऑटो-मैसेजिंग और ऑटो-डायलिंग जैसी गतिविधियों से भी बचना चाहिए. WhatsApp ऐसे ब्हेवियर को पहचानने के लिए मशीन लर्निंग तकनीक के साथ यूजर रिपोर्ट्स का इस्तेमाल करता है. नियमों का उल्लंघन करने वाले अकाउंट को बैन किया जा सकता है.

3. किसी की कॉन्टैक्ट लिस्ट का गलत इस्तेमाल न करें:

बिना अनुमति किसी व्यक्ति का फोन नंबर शेयर करना या गलत तरीके से हासिल किए गए कॉन्टैक्ट डाटा का इस्तेमाल करना जोखिम भरा हो सकता है. ऐसे नंबरों का इस्तेमाल लोगों को मैसेज भेजने या बिना अनुमति WhatsApp ग्रुप में जोड़ने के लिए करना प्लेटफॉर्म की नीतियों के खिलाफ हो सकता है.

4. ब्रॉडकास्ट लिस्ट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें:

ब्रॉडकास्ट लिस्ट का इस्तेमाल एक साथ कई लोगों को मैसेज भेजने के लिए किया जाता है. लेकिन इसका बार-बार या जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर लोग आपके मैसेज को रिपोर्ट कर सकते हैं. WhatsApp के अनुसार, कई बार रिपोर्ट किए जाने वाले अकाउंट पर कार्रवाई की जा सकती है. इसलिए ब्रॉडकास्ट का इस्तेमाल केवल जरूरी और संबंधित लोगों के लिए करना बेहतर है.

5. यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठा न करें:

किसी दूसरे WhatsApp यूजर की जानकारी को ऑटोमेटेड तरीके से इकट्ठा करना भी नियमों का उल्लंघन हो सकता है. इसमें फोन नंबर, प्रोफाइल फोटो और स्टेटस जैसी जानकारी शामिल हो सकती है. WhatsApp की गाइडलाइंस के अनुसार, बिना अनुमति इस तरह बड़े पैमाने पर जानकारी इकट्ठा करना प्रतिबंधित है और ऐसे मामलों में अकाउंट अस्थायी या स्थायी रूप से बैन हो सकता है.

6. WhatsApp के टर्म्स ऑफ सर्विस का उल्लंघन न करें:

WhatsApp के नियमों में गैरकानूनी एक्टिविटीज, धमकी, उत्पीड़न, नफरत फैलाने वाली सामग्री, गलत जानकारी या किसी व्यक्ति की पहचान का गलत इस्तेमाल जैसी गतिविधियों पर रोक है. कंपनी के टर्म्स ऑफ सर्विस के अनुसार, नियमों का उल्लंघन होने पर अकाउंट को सस्पेंड या डिसेबल किया जा सकता है.

WhatsApp Account Ban से कैसे बचें?

WhatsApp इस्तेमाल करते समय कुछ आसान बातों का ध्यान रखें. बिना अनुमति लोगों को बार-बार मैसेज न करें, बल्क मैसेजिंग और ऑटोमेटेड टूल्स से बचें और किसी की निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल न करें. इसके अलावा WhatsApp का केवल आधिकारिक ऐप इस्तेमाल करें और प्लेटफॉर्म के टर्म्स ऑफ सर्विस का पालन करें. अगर आपका अकाउंट बैन हो जाता है, तो WhatsApp के ऐप में उपलब्ध रिक्वेस्ट रिव्यू विकल्प से समीक्षा का अनुरोध किया जा सकता है.