टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने रिपब्लिक डे के मौके पर अपने एक वार्षिक प्लान की कीमत में कटौती की है. इसके साथ ही अतिरिक्त डाटा भी दे रही है. यह कंपनी 3099 रुपये के प्लान पर यह ऑफर दे रही है. इसके तहत 75 रुपये का डिस्काउंट और 50 जीबी डाटा दिया जा रहा है. इस तरह के ऑफर्स पहले जियो और एयरटेल के साथ देखे गए हैं लेकिन अब अपने यूजर्स को बेनिफिट देने और बनाए रखने के लिए Vi ने भी रिपब्लिक डे ऑफर पेश कर दिया है.
वोडाफोन आइडिया (Vi) के इस वार्षिक रिचार्ज पर यह ऑफर 30 जनवरी 2024 तक दिया जाएगा. तब तक आप इसका लाभ ले सकते हैं. चलिए जानते हैं पूरी डिटेल्स.
Vi का रिपब्लिक डे Pack ऑफर:
इस प्लान की कीमत 3,099 रुपये है. इसे अगर आप ऐप से रिचार्ज करते हैं तो आपको 75 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा. इसके साथ ही 50 जीबी डाटा अतिरिक्त दिया जाएगा. इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डाटा दिया जाएगा. इसकी वैधता 365 दिन की है. पूरी वैधता के दौरान 730 जीबी डाटा उपलब्ध कराया जाएगा. वहीं, 50 जीबी अतिरिक्त डाटा के साथ 780 जीबी डाटा मिलेगा. सिर्फ यही नहीं, अगर आप ऐप से रिचार्ज करेंगे तो आपको 5 जीबी अतिरिक्त डाटा दिया जाएगा जिसके बाद इसमें कुल डाटा 785 जीबी दिया जाएगा.
किसी भी नेटवर्क पर बात करने के लिए ट्रूली अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा. इसके साथ ही हर दिन 100 SMS का बेनिफिट भी मिलेगा. रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डाटा इस्तेमाल किया जा सकता है. वीकेंड डाटा रोलओवर की सुविधा मिलेगी. Vi Movies & TV App का एक्सेस मिलेगा. सिर्फ यही नहीं, 1 साल का Disney+ Hotstar Mobile का एक्सेस दिया जाएगा. हर महीने 2 जीबी तक का बैकअप डाटा भी दिया जाएगा.