menu-icon
India Daily

iPhone में चला गया है पानी तो फटाफट करें ये काम, बाहर हो जाएगा सारा पानी

How To Fix Water Damaged iPhone: अगर आपका iPhone गीला हो जाता है तो हम आपको इसे सुखाने का तरीका बता रहे हैं. इसके लिए कंपनी ने कुछ तरीके भी बताए हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में. 

India Daily Live
iPhone में चला गया है पानी तो फटाफट करें ये काम, बाहर हो जाएगा सारा पानी

How To Fix Water Damaged iPhone: फोन भीग जाना या गीला हो जाना एक आम समस्या है. अगर फोन भीग जाता है तो उसे सही करना जरूरी हो जाता है क्योंकि इससे फोन खराब हो सकता है. अगर iPhone की बात करें तो यह वॉटर रेस्सिटेंट होते हैं. गीले iPhone को किस तरह से सुखाया जाता है इसकी जानकारी कंपनी ने खुद अपनी वेबसाइट पर दी है. चलिए जानते हैं कि अगर आपका फोन भीग जाता है तो उसे कैसे ठीक किया जा सकता है. 

पानी में भीगे iPhone को कैसे ठीक किया जा सकता है?

क्या नहीं करना चाहिए:

  • फोन को चावल के पैकेट में रखने की गलती न करें. इससे चावल के छोटे-छोटे कण फोन के पोर्ट्स में घुस जाते हैं और फोन खराब हो सकता है. 

  • फोन को सुखाने के लिए हेयरड्रायर का इस्तेमाल न करें. इससे फोन के इंटरनल पार्ट्स खराब हो जाते हैं. 

iPhone के शॉर्टकट से वॉटर इजेक्ट करें: 

  • आपके iPhone पर शॉर्टकट ऐप डाउनलोड होनी चाहिए. अगर नहीं है तो डाउनलोड कर लें. 

  • शॉर्टकट ऐप पर वॉटर इजेक्ट शॉर्टकट को एड करें. 

  • इसके बाद आप बस इस वॉटर इजेक्ट शॉर्टकट पर क्लिक कर सकते हैं या "Hey Siri, Water Eject” कमांड दे सकते हैं. इससे यह शॉर्टकट एक्टिव हो जाएगा. 

  • इससे एक स्पेसिफिक फ्रीक्वेंसी जनरेट होगी जो पानी को फोन से बाहर कर देगी.