menu-icon
India Daily

भारत में AI+ ने लॉन्च की ईयरबड्स और स्मार्टवॉच की बड़ी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स

AI+ ने भारत में NovaPods Go, NovaPods Pro, NovaPods Clips, NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और Ai+ Wearbuds लॉन्च कर दिया गया है. जानें इनकी कीमत और फीचर्स.

Shilpa Shrivastava
भारत में AI+ ने लॉन्च की ईयरबड्स और स्मार्टवॉच की बड़ी रेंज, जानें कीमत और फीचर्स
Courtesy: AI+

नई दिल्ली: AI+ कंपनी ने भारतीय मार्केट में NovaPods Go, NovaPods Pro, NovaPods Clips, NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G और Ai+ Wearbuds लॉन्च कर दिए हैं. नई AIoT लाइनअप में किफायती से लेकर मिडरेंज सेगमेंट में वायरलेस ईयरबड्स और स्मार्टवॉच शामिल हैं. बता दें कि NovaPods मॉडल में IPX4 रेटिंग दी गई है. इसके साथ ही 10mm ड्राइवर भी उपलब्ध कराए गए हैं. 

स्मार्टवॉच रेंज की बात करें तो इसमें एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. इसके साथ ही ब्लूटूथ कॉलिंग, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और बच्चों के लिए डेडिकेटेड कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं. चलिए जानते हैं इन नोवापॉड्स और नोवावॉच की कीमत और फीचर्स:

NovaPods और NovaWatch की कीमत:

NovaPods Go की बात करें तो इसकी कीमत 699 रुपये है. वहीं, NovaPods Pro की कीमत 1,999 रुपये है. NovaPods Clips की कीमत 3,999 रुपये है. NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,499 रुपये है. वहीं, NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,999 रुपये है. Ai+ Wearbuds की बात करें तो इसकी कीमत 7,999 रुपये है. इन सभी की सेल 27 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी.

NovaPods Go, NovaPods Pro, NovaPods Clips के स्पेसिफिकेशन्स:

NovaPods Go, NovaPods Pro, और NovaPods Clips के फीचर्स की बात करें तो इसमें 10mm ड्राइवर हैं. इसके साथ ही स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है. इनमें से NovaPods Go और NovaPods Clips में ड्यूल माइक्रोफोन दिए गए हैं. वहीं, NovaPods Pro में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर दिया गया है, जिसके साथ छह-माइक्रोफोन सेटअप मौजूद है. 

NovaPods Pro और NovaPods Clips ब्लूटूथ 6.0 को सपोर्ट करते हैं. वहीं, NovaPods Go ब्लूटूथ 5.4 को सपोर्ट करता है. NovaPods Go में 60ms लो लेटेंसी का सपोर्ट दिया गया है. NovaPods Pro 45ms लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है. NovaPods Clips 50ms लो लेटेंसी को सपोर्ट करता है. NovaPods Go और NovaPods Clips दोनों में टच कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ ही NovaPods Pro और NovaPods Clips में हॉल स्विच टेक्नोलॉजी दी गई है. 

NovaPods Go में साढ़े छह घंटे तक और कुल 24 घंटे तक का प्लेबैक दिया गया है. वहीं, NovaPods Pro में पांच घंटे तक और कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दी गई है. NovaPods Clips की बात करें तो इनमें छह घंटे तक और कुल 16 घंटे तक के प्लेबैक की सुविधा देता है.

NovaWatch Active, NovaWatch Kids 4G, Ai+ Wearbuds के स्पेसिफिकेशन्स:

NovaWatch Active की बात करें तो इसमें 1.73 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है. यह डायल पैड के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करता है. इस वॉच में एक फंक्शनल क्राउन मौजूद है. इसके साथ ही IP68 रेटिंग और 300mAh की बैटरी मौजूद है. वहीं, NovaWatch Kids 4G की बात करें तो 1.69 इंच का एचडी टीएफटी डिस्प्ले दिया गया है. यह जीपीएस, 4जी कॉलिंग, वीडियो कॉल, जियो-फेंसिंग और SOS अलर्ट जैसे फीचर्स मौजदू हैं. इसमें IP67 रेटिंग और 800mAh की बैटरी दी गई है.

Ai+ Wearbuds की बात करें तो यह बिल्ट-इन डिटैचेबल ईयरबड्स को कनेक्ट करता है. इसमें 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मौजूद है. यह ब्लूटूथ 5.3 ड्यूल मोड को सपोर्ट करता है. इसमें 2GB स्टोरेज, ENC कॉलिंग और 310mAh की बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके साथ IPX4 रेटिंग मौजूद है.

NovaWatch Active और Ai+ Wearbuds दोनों में एमोलेड डिस्प्ले दिया गया हैं. ये हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग को सपोर्ट करते हैं. वहीं, NovaWatch Kids 4G GPS ट्रैकिंग और SOS फीचर के साथ 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है.